Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में चोरी

Read Time:  1 min
ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा
FONT SIZE
GET APP

महिला ने खुद को मेड बताकर किया चोरी का मामला

ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक महिला मेड के काम के लिए आई और महिला को बेहोश करके उसके घर में से मंगलसूत्र, नकदी व अन्य सामान चोरी करके फरार हो गई। पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली किंग्स वुड गोल्ड होम्स सोसाइटी का है, जहां शांति मिश्रा नाम की महिला अपनी बहू के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि उनकी बहू काफी दिनों से मेड की तलाश कर रही थी। 

महिला ने खुद को बताया मेड

ग्रेटर नोएडा शुक्रवार को दोपहर के समय एक महिला उनके फ्लैट पर पहुंची। शांति मिश्रा (Shanti Mishra) ने जब दरवाजा खोला तो उसने कहा कि वह मेड के काम के लिए यहां पर आई है।इस पर शांति मिश्रा ने उसे शाम को आने के लिए कहा और कहा कि अभी बहू घर पर नहीं है, लेकिन इसी दौरान उस महिला ने अपने हाथ में कुछ लेकर उनको सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उस महिला ने फ्लैट में चोरी करने शुरू कर दी और घर में रखी हुई नकदी, उनके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया।

अन्य पढ़े: weather : राजस्थान-आज फिर गिरेंगे ओले, 29 जिलों में होगी तेज बरसात

महिला को बेहोश करके की चोरी

घटना के करीब 1 घंटे बाद बुजुर्ग महिला (Elderly woman) को होश आया। तब उन्होंने देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा है और कई चीज चोरी भी हैं। इसके बाद उन्होंने इसको लेकर पड़ोसियों को बताया और फिर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब बुजुर्ग महिला ने अपनी साथ हुई पूरी घटना बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुट गई है। 

मेड की तलाश में था परिवार

बिसरख पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की बहू के द्वारा घर के काम के लिए मेड की तलाश की जा रही थी। उसी सिलसिले में एक महिला उनके फ्लैट पर पहुंची और इस घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।