తెలుగు | Epaper

National: मंडप में हुआ हंगामा: दाढ़ी बनी ब्रेकअप की वजह!

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
National: मंडप में हुआ हंगामा: दाढ़ी बनी ब्रेकअप की वजह!

सीतापुर में दूल्हे के क्लीन शेव न होने पर दुल्हन ने शादी मंडप पर खड़े-खड़े शादी तोड़ दी. दरअसल, दूल्हा दाढ़ी रखकर दुल्हनिया के घर पहुंच गया था. दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे की दाढ़ी देखी, वो बौखला गई. बोली- हमें क्लीन शेव दूल्हा चाहिए. इससे तो शादी नहीं करूंगी. बस फिर क्या था हंगामा हो गया. लड़की और लड़के पक्ष ने दोनों को समझाने में की कोशिश की, लेकिन बात न बनी. फिर बिना दुल्हन के बारात को वापस लौटना पड़ा।

कभी-कभी शादी समारोह से बेहद अजीबोगरीब खबरें सामने आती हैं. कुछ ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर से भी सामने आई है। यहां एक दूल्हा गाजे बाजे के साथ अपनी दुल्हनिया को लाने पहुंचा. लेकिन मंडप पर जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा, उसका पारा चढ़ गया. उसने शादी ही तोड़ दी. वजह थी दूल्हे की दाढ़ी. दुल्हन क्लीन शेव दूल्हे से शादी करना चाहती थी. लेकिन यहां दूल्हे राजा बिना शेव करवाए ही शादी के लिए पहुंच गए थे।

इसके बाद खूब हंगामा हुआ. दुल्हन को समझाने की तमाम कोशिशें की गई, मगर वो न मानी. वो अपनी जिद पर अड़ी रही। नतीजा ये हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात वापस ले जानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, पिसावां के रहने वाले ननक्के ने अपनी बेटी अनीता की शादी हरदोई के मिहीपुर गांव निवासी राम गुलाम के बेटे विमल से तय की थी। विमल दिल्ली में स्पोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता है और उसकी 35 हजार रुपए सैलरी है।

7 जून शाम को दूल्हे राजा बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचे. घरातियों ने बारातियों का स्वागत किया. जनवासे पर बारातियों को नाश्ता कराया गया. घरातियों ने डीजे, लाइट, खाना, और गिफ्ट सभी के इंतजाम कर रखे थे. इसके बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ।

‘दाढ़ी वाले युवक से शादी नहीं करूंगी’

बारी आई वरमाला की। दुल्हन को जैसे ही स्टेज पर लाया गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। यह सुनकर सभी हैरान रह गए। फिर दुल्हन ने कहा- मैं दाढ़ी वाले लड़के से शादी नहीं करूंगी। मुझे क्लीन शेव दूल्हा चाहिए. दुल्हन की बात सुनकर हर कोई हतप्रद था।

दूल्हा बिना दुल्हन के शादी से वापस लौटा

लड़के वालों ने समझाने का प्रयास किया कि शादी के बाद दूल्हा दाढ़ी कटवा देगा, लेकिन लड़की अड़ी रही. उसने शादी से इनकार कर दिया और वहां से चली गई. इसके बाद दूल्हा और बाराती बिना शादी किए वापस लौट आए। पुलिस को भी सूचना दी. थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया. वहां समझौते का प्रयास किया गया। लेकिन वहां भी बात न बनी।

दुल्हन पक्ष ने किया कुछ और ही दावा

दाढ़ी के लिए शादी कैंसल करने का दावा तो दूल्हा पक्ष ने किया था. लेकिन दुल्हन पक्ष का कुछ और ही कहना था। दुल्हन के पिता ननक्के ने बताया- बाराती शराब के नशे में धुत थे। पूजा के दौरान दूल्हे के पिता ने दहेज में अतिरिक्त मांग करते हुए बाइक की डिमांड रख दी, जिस पर हमारे परिवार ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर लड़के वालों ने पक्ष आक्रोशित हो गया। इतनी ही नहीं शादी से पहले वर पक्ष ने दूल्हे के नाम पर 10 बीघा जमीन होने का दावा किया गया था, जो दावा झूठा निकला. उसके नाम कोई जमीन नहीं थी। वहीं, अब यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read more: TV Serial : झनक में रोज आ रहे नए टि्वस्ट, क्या हो पाएगी झनक और अनिरूद्ध की शादी

कर्तव्य पथ पर चमकी उत्तर प्रदेश की झांकी, मिला दूसरा स्थान

कर्तव्य पथ पर चमकी उत्तर प्रदेश की झांकी, मिला दूसरा स्थान

संजय अग्रवाल केस, ₹16 करोड़ की संपत्ति PNB को!

संजय अग्रवाल केस, ₹16 करोड़ की संपत्ति PNB को!

आखिरकार NSE IPO को हरी झंडी, सेबी की मंजूरी!

आखिरकार NSE IPO को हरी झंडी, सेबी की मंजूरी!

₹4 लाख रिश्वत, इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार!

₹4 लाख रिश्वत, इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार!

सरकारी कर्मचारियों को झटका, सोशल मीडिया पर पाबंदी!

सरकारी कर्मचारियों को झटका, सोशल मीडिया पर पाबंदी!

अजित पवार की फ्लाइट, ट्रैफिक से बदली पायलट ड्यूटी

अजित पवार की फ्लाइट, ट्रैफिक से बदली पायलट ड्यूटी

SC का बड़ा आदेश, स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य

SC का बड़ा आदेश, स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य

अजित पवार की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज़

अजित पवार की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज़

WB- बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने लगाए हेराफेरी के आरोप

WB- बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने लगाए हेराफेरी के आरोप

राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

जिला परिषद और पंचायत चुनाव की वोटिंग तारीख में बदलाव

जिला परिषद और पंचायत चुनाव की वोटिंग तारीख में बदलाव

आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला

आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870