शादी विवाद और धमकियों से परेशान था; तीन पर केस दर्ज
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक ने रविवार को एसिड पी लिया था। गुरुवार रात को केस दर्ज करने के बाद उसका सुसाइड नोट भी सामने आया है।
इंदौर के मामला नगीन नगर का है। यहां रहने वाले सोहन (Sohan) पुत्र लक्ष्मण ओडवाल ने जहर खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा।
तीन लोगों पर आरोप, तीनों पर एफआईआर दर्ज
सुसाइड नोट में ईश्नर टोडरमल, दिनेश टोडरमल (Dinesh Todarmal) और गजानंद टोडरमल पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। युवक ने लिखा कि शादी के बाद लड़की के परिजन संबंध को नहीं मान रहे थे और उसे लगातार धमकियां दे रहे थे।
इंदौर के युवक ने आरोप लगाया कि उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई। मोबाइल चेक करने, मारपीट करने और ड्रग्स रखकर पुलिस में फंसाने की धमकी देने जैसी बातें भी नोट में लिखी गई हैं। उसने लिखा कि इन सब से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है।
सुसाइड नोट में छलका दर्द: मां से माफी, धमकियों और विवाद का जिक्र
सुसाइड नोट में सोहन ने लिखा कि मैं अब इस जिंदगी से पूरी तरह टूट चुका हूं और आगे कुछ भी सहन नहीं कर पा रहा। मैं तुम्हारा अच्छा बेटा नहीं बन पाया और न ही तुम्हारे सपने पूरे कर सका, इसके लिए मुझे माफ कर देना मां। पिछले कई दिनों से खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब हार गया हूं।
मेरे जाने के बाद तुम बिल्कुल परेशान मत होना। घर में एक और बेटा है, उसे अपने पास बुला लेना। पापा आप मां का ध्यान रखना और आप सभी अच्छे से रहना, किसी भी बात की चिंता मत करना।
अन्य पढ़े: Bihar- हरिवंश फिर बने राज्यसभा सदस्य , 2032 तक कार्यकाल तय
मैंने बहुत कोशिश की, खुद को समझाया, लेकिन जो मेरे साथ हो रहा है वह सही नहीं है। जिस लड़की से मैंने शादी की, उसके घर वाले इस रिश्ते को नहीं मान रहे हैं और लगातार मुझे धमकियां दे रहे हैं। मुझे डराया जा रहा है कि मुझे मार दिया जाएगा। मैंने तो यहां तक कह दिया कि शादी के कागज फाड़ दो, लेकिन हालात और बिगड़ते गए।
मुझे जबरन बुलाया गया, मेरे साथ मारपीट की गई और मुझे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई। मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। मुझे लग रहा है कि अगर मैं नहीं मरूंगा तो ये लोग मुझे मार देंगे।
मेरी मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं जो मुझे लगातार परेशान और धमका रहे हैं। मैं बहुत ज्यादा परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं।
मेरे जाने के बाद मेरी कोई निशानी घर में मत रखना। आप सभी खुश रहना। अगर जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखाया हो तो मुझे माफ कर देना। मेरी मां बहुत रोएगी, उसे संभाल लेना।
अन्य पढ़े: