తెలుగు | Epaper

‘मध्य प्रदेश में धर्मांतरण और दुराचार करने वालों को होगी फांसी’, सीएम मोहन यादव 

digital@vaartha.com
[email protected]

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा दी जाएगी।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। मोहन यादव ने कहा जो भी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से धर्मांतरण कराएंगे उनको भी फांसी देने का प्रबंध हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

दुराचार और धर्मांतरण करने वालों को मिलेगी फांसी

डॉ मोहन यादव ने कहा कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले मामले में सरकार बहुत कठोर है। इसलिए इस संबंध में फांसी का प्रावधान किया गया है। जोर जबरदस्ती से बहला फुसलाकर जो दुराचार करेगा, हमारी सरकार उसको छोड़ने वाली नहीं है। किसी हालत में ऐसे लोगों को जीवन जीने का अधिकार नहीं देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से धर्मांतरण कराएंगे उनको भी फांसी का प्रबंधन हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आएगी सरकार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसी हालत में भी ना तो धर्मांतरण ना दुराचरण किसी भी प्रकार व्यवस्थाओं के खिलाफ सरकार ने संकल्प दिया है कि समाज के अंदर कुरूतियो को गलत बातों को बढ़ावा कठोरता के साथ पेश आएंगे। 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा दी जाएगी जो जबरन धर्म परिवर्तन कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जबरन धर्म परिवर्तन, दुराचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

धर्मांतरण पर फांसी की सजा के सीएम के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मोहन यादव को ऐसा कानून लाने से पहले बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहिए। पहले भाजपा के निशाने पर मिशनरी थे, फिर ट्राइबल हुए। माइनॉरिटी के खिलाफ तो शुरू से हैं। कोई जबरदस्ती करे तो उसका विरोध करना चाहिए। कांग्रेस की पहचान ही यही है। आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। सब लोग परेशान हैं। ये लोग बेवजह डिबेट में जाकर जनता का दिमाग मुख्य मुद्दों से भटका रहे हैं। 

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870