పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jaipur : जयपुर की फैमिली और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 30, 2025 • 12:06 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जयपुर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने जानकारी दी कि फैमिली कोर्ट क्रम-4 की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में फैमिली कोर्ट परिसर और बनीपार्क स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की चेतावनी दी.

जयपुर, । राजधानी जयपुर में एक बार फिर बम धमाके की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस बार धमकी सीधे फैमिली कोर्ट परिसर और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल दोनों कोर्ट परिसरों को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एटीएस के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

ई-मेल से मिली धमकी, पुलिस महकमे में मची खलबली


जयपुर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने जानकारी दी कि फैमिली कोर्ट क्रम-4 की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में फैमिली कोर्ट परिसर और बनीपार्क स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही यह मेल कोर्ट प्रशासन के संज्ञान में आया, तत्काल जयपुर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली करवाया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की गई।

मिनी सचिवालय में भी सर्च ऑपरेशन


एहतियात के तौर पर जयपुर मिनी सचिवालय में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां


गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम, मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि इन सभी मामलों में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और बाद में धमकियां फर्जी साबित हुईं।

Read more : National : दिल्ली में डेंगू ने दी दस्तक, कोरोना के साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ा

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.