పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Faridabad: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में AC ब्लास्ट से तीन की मौत

Author Icon By digital
Updated: September 8, 2025 • 12:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) जिले की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार तड़के एक एयर कंडीशनर (AC) की बाहरी इकाई में विस्फोट के कारण लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान सचिन कपूर (49), उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48), और उनकी बेटी सुजैन (13) के रूप में हुई है। घायल बेटा आर्यन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है

देर रात 3 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के अनुसार, यह घटना तड़के करीब 3 बजे ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट नंबर 10 के पास एक चार मंजिला किराए के मकान में हुई। परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था, जब दूसरी मंजिल पर रखे AC की बाहरी इकाई में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग और गाढ़े धुएं ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन धुएं के कारण दूसरी मंजिल पर फंस गया, जिससे सचिन, रिंकू और सुजैन की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी नहीं बच सका।

मौके पर पहुंची दमकल पुलिस नहीं बचा सकी जान

आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और परिवार के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना से शोक की लहर है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि AC में विस्फोट कैसे हुआ।

ये भी पढ़े

3 die from air condition blast air condition blast news breaking news faridabad faridabad air conditioner Hindi News letest news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.