उत्तर प्रदेश के बदायूं में ईद की खुशियां मातम में बदलती नजर आ रही हैं।
तीन नाबालिग भाई अचानक लापता हो गए, जिससे पूरे परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।
अचानक गायब हुए तीनों भाई
ईद की तैयारियों के बीच तीनों बच्चे बिना किसी जानकारी के घर से गायब हो गए।
परिवार को पहले लगा कि वे आसपास ही होंगे, लेकिन देर तक वापस न लौटने पर चिंता बढ़ गई।
Three Minor Brothers Missing: बदायूं के बिसौली में 18 मार्च की शाम से (Brothers Missing) तीन नाबालिग भाई (अहिल, रहूल और आरिश) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे पैसे कमाने के लिए तेलंगाना की किसी दरगाह के लिए निकले हैं. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, जिससे परिवार में ईद की खुशियां गम में बदल गई हैं.
उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) जनपद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बिसौली कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती से एक ही परिवार के तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. इफ्तार के समय से गायब इन बच्चों का सुराग न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
मामला वार्ड संख्या 17, नई बस्ती का है. यहां के निवासी नूर मोहम्मद के दो बेटे अहिल (10 वर्ष) और रहूल मोहम्मद (8 वर्ष) अपने चचेरे भाई आरिश (14 वर्ष) के साथ 18 मार्च की शाम घर के बाहर खाली प्लॉट में खेल रहे थे. परिजन इफ्तार की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन जब देर रात तक तीनों घर नहीं लौटे, तो तलाश शुरू हुई. रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खाक छानने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरगाह जाने की थी योजना?
परिजनों की पूछताछ में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है. लापता बच्चों के एक अन्य चचेरे भाई अब्दुल ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले तीनों बच्चे आपस में चर्चा कर रहे थे कि वे तेलंगाना के नेल्लोर जिले स्थित ‘रहमताबाद शरीफ दरगाह’ जाएंगे. बच्चे वहां जाकर पैसे कमाने की योजना बना रहे थे. इस इनपुट के आधार पर परिजनों ने तेलंगाना में रहने वाले अपने परिचितों को बच्चों की तस्वीरें भेजी हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक खबर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें: National- ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026, आतंकवाद का सबसे बड़ा अड्डा बना पाकिस्तान
त्योहार की खुशियों पर ग्रहण
लापता बच्चों की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि बच्चे इफ्तार के वक्त से ही गायब हैं. जहां पूरा देश ईद के त्योहार की तैयारियों में जुटा है, वहीं इस परिवार के लिए खुशियां फीकी पड़ गई हैं. घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है और हर आंख बस बच्चों की राह ताक रही है।
CCTV खंगाल रही टीमें
बिसौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं. पुलिस का कहना है कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: