పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Railway- ट्रेन छूटने पर भी मिलेगा टिकट का पैसा, जानें TDR नियम

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 2, 2026 • 11:08 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली,। कई बार समय पर घर से निकलने के बावजूद ट्रैफिक जाम (Traffic Jam), घना कोहरा, कनेक्टिंग ट्रेन या बस के लेट होने जैसी वजहों से यात्री स्टेशन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में ट्रेन निकल जाने के बाद चिंता टिकट के पैसे को लेकर होती है। आमतौर पर लोग मान लेते हैं कि अब टिकट बेकार हो गया, लेकिन रेलवे के नियम कुछ अलग हैं।

ट्रेन छूटने पर भी मिल सकता है टिकट का रिफंड

दरअसल, भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ऐसी परिस्थितियों के लिए रिफंड का प्रावधान किया है। अगर यात्री सही समय पर सही प्रक्रिया अपनाता है, तो ट्रेन छूटने के बाद भी टिकट का पैसा वापस मिल सकता है।

ट्रेन मिस होते ही तुरंत शुरू करें रिफंड प्रक्रिया

ट्रेन मिस होने पर सबसे पहले तुरंत रिफंड प्रक्रिया शुरू करें। रेलवे के नियमों (Rule of railway) के मुताबिक कुछ खास स्थितियों में यात्री पूरे या आंशिक रिफंड का दावा कर सकता है। इसके लिए तय समयसीमा के अंदर आवेदन करना जरूरी होता है।

टीडीआर फाइल करना है जरूरी

टिकट का रिफंड पाने के लिए यात्री को टीडीआर फाइल करनी होती है। टीडीआर के जरिए रेलवे को यह जानकारी दी जाती है कि यात्री किस कारण यात्रा नहीं कर पाया। बिना टीडीआर फाइल किए टिकट छोड़ देने पर रिफंड मिलने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।

IRCTC पर ऐसे करें TDR फाइल

सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
‘मॉय बुकिंग्स’ सेक्शन में जाएं।
संबंधित टिकट के सामने ‘फाइल टीडीआर’ विकल्प चुनें।
पीएनआर नंबर सेलेक्ट करें और ट्रेन मिस होने का कारण लिखें।
सबमिट करने के बाद रसीद या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार

छोटी सावधानी बचा सकती है आर्थिक नुकसान

अगर कभी ट्रेन छूट जाए, तो टिकट को बेकार समझकर छोड़ने की बजाय तुरंत टीडीआर फाइल करें। सही समय पर की गई यह छोटी-सी कार्रवाई आपको टिकट के पैसे वापस दिला सकती है और आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।

Read More :

# Traffic Jam News # Train news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Indian railway news #Latest news #TDR File News #TDR News #Ticket Refund News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.