कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC Congress) की सांसद मिताली बाग पर प्राणघातक हमला किए जाने की घटना सामने आई है। गोगहाट क्षेत्र में उनकी कार पर ईंट-पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया, जिसमें वह और उनका ड्राइवर घायल हो गए। मिताली को इलाज के लिए बाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच टीएमसी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री Amit Shah की धमकी देने के बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोला है।
रोड शो में जाने के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग (Aarambagh) जा रही थीं, जहां उन्हें Abhishek Banerjee के रोड शो में शामिल होना था। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। हमले में कार के शीशे टूट गए और सांसद मिताली के साथ ही उनका ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए।
हमले का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें हमलावर मिताली की कार को घेरकर हमला करते हुए देखा जा सकता है।
अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घायल सांसद और उनके ड्राइवर को तुरंत आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मिताली बाग कैमरे के सामने भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि उन पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला किया गया और वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाईं।
टीएमसी ने भाजपा पर लगाए आरोप
इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह हमला भाजपा समर्थकों द्वारा किया गया है। टीएमसी ने यह भी दावा किया कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।
अन्य पढ़े: Prachi nigam results : मजाक से सफलता तक… प्राची निगम ने फिर चमक दिखाई
राजनीति गरमाई, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी अस्पताल पहुंचकर मिताली बाग से मिले। इस हमले ने चुनावी माहौल के बीच राज्य की राजनीति को और गर्म कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Read More :