పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jharkhand : टीपीसी उग्रवादियों का उत्पात, कंपनी वाहनों में आगजनी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: August 24, 2025 • 8:27 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हजारीबाग। चरही थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की तापीन नॉर्थ परियोजना शनिवार रात आतंक के साये में रही। तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) से जुड़े उग्रवादियों ने आधी रात कंपनी के वाहनों पर धावा बोला और जमकर उत्पात मचाया।

वाहनों को आग के हवाले, कर्मियों पर हमला

रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उग्रवादियों ने आरकेएस कंपनी (RKS Company) की खड़ी पोकलेन और हाइवा समेत छह भारी वाहनों से पेट्रोल-डीजल निकाल कर आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटरों (Operator) और कर्मियों के साथ मारपीट की गई और धमकाया गया कि यदि खनन कार्य जारी रहा तो और भी बड़ी कार्रवाई होगी।

पोस्टर से दी चेतावनी

घटना के बाद उग्रवादियों ने मौके पर पोस्टर चिपका कर कंपनी को काम बंद करने की सख्त चेतावनी दी। पिछले चार वर्षों से इस परियोजना में सक्रिय आरकेएस कंपनी के वाहनों पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

ग्रामीणों में खौफ

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उग्रवादी पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सक्रिय थे और कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दे रहे थे। वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ और असुरक्षा का माहौल है।

पुलिस और सीसीएल प्रबंधन अलर्ट

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके से पोस्टर बरामद कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और उग्रवादियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, सीसीएल प्रबंधन ने कर्मचारियों व कर्मियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

लेवी विवाद की कड़ी

गौरतलब है कि टीपीसी संगठन अक्सर खनन कंपनियों से लेवी की मांग करता रहा है। माना जा रहा है कि लेवी विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Read More :

# Breaking News in hindi # CCL news # Latest news # Operator news # TPC news #Hindi News #Police news #RKS Company news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.