Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

By Anuj Kumar | Updated: February 11, 2026 • 10:10 AM

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (Jaipur-Agra National Highway) (एनएच-21) पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के डिवाइडर (Devider) से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ जाने से छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा

यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव (Kailai Village) के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कालाखो गांव के रहने वाले छह युवक एक कार में सवार होकर किसी निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार तेज रफ्तार में हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।

डिवाइडर से उछलकर दूसरी लेन में पहुंची कार

डिवाइडर से टकराने के बाद कार हाईवे की दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां सामने से आ रहे एक भारी ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

मौके पर चार की मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

शादी समारोह से लौट रहे थे युवक

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में सवार सभी युवक कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। देर रात सफर के दौरान तेज रफ्तार और संभावित झपकी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार की गई है—

अलग-अलग अस्पतालों में रखवाए गए शव

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

अन्य पढ़े: शबाना महमूद: क्या कश्मीर मूल की नेता बनेंगी ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM?

गांव में पसरा मातम

एक ही गांव के छह युवकों की मौत की खबर मिलते ही कालाखो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल और मौके पर पहुंच गए।

Read More :

# Jaipur Agra National Highway News #Breaking News in Hindi #Devidor News #Highway news #Hindi News #Jaipur News #Latest news #Sikandra News