పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : बेगूसराय में ट्रेन हादसा: काली मेला से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की कटकर मौत

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: October 23, 2025 • 10:26 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार की रात एक दर्दनाक रेल हादसे में दो परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग काली मेला देखकर घर लौट रहे थे, जब बरौनी-कटिहार रेलखंड (Barauni-Katihar railway line) पर उमेशनगर और साहेबपुरकमाल स्टेशन के बीच रहुआ गांव के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।

रहुआ गांव के पास हुआ हादसा

यह घटना बरौनी-कटिहार रेलखंड के रहुआ गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान धर्मदेव महतो (45), उनकी नातिन लाडो कुमारी (10), रीता देवी और उनकी बेटी रोशनी कुमारी (15) के रूप में हुई है। सभी मृतक रहुआ गांव के निवासी थे। बताया गया कि चारों एक ही परिवार से थे और एक साथ काली मेला देखकर लौट रहे थे।

काली मेला देखकर लौटते समय हुई त्रासदी

ग्रामीणों के मुताबिक, चारों लोग रघुनाथपुर गांव में काली पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखने गए थे। देर रात जब वे घर लौट रहे थे, तब रास्ते में ट्रैक के दोनों ओर पानी भरा हुआ था। इसी कारण वे रेलवे पटरी के किनारे-किनारे चल रहे थे, तभी अचानक बरौनी से खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी

घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही खगड़िया जीआरपी और आरपीएफ (RPF) की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को ट्रैक से हटाया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना को लेकर पूरे रहुआ और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Read More :

# Aamrapali Express News # Bihar news # Katihar News # Railkhand News #Begusarai News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Raghunathpur News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.