Train: ट्रेन में यात्रियों को अचानक मिला तिरंगा फहराने का मौका, रेलकर्मी की देशभक्ति के कायल हुए यात्री

Read Time:  1 min
ट्रेन
ट्रेन
FONT SIZE
GET APP

झांसी : स्वतंत्रता दिवस‌ (Independence Day) के मौके पर एक मुख्य टिकट निरीक्षक की देशभक्ति रेल यात्रियों (Railway Passengers) को भा गई। ट्रेन अपनी ड्यूटी निभाते हुए रेलकर्मी ने रेल यात्रियों के दिल में कुछ समय के लिए देशभक्ति की अलख जगा दी। यात्रियों ने सोचा भी नहीं कि अचानक तिरंगा ट्रेन में फहराने का अवसर मिलेगा।

अचानक यात्रियों को देश भक्ति के गीत सुनाई दिखाई दिए

दमरे से मिली जानकारी के अनुसार झांसी मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार सोनी ने हाल ही में झांसी से नई दिल्ली स्टेशनों के बीच ड्यूटी पर ट्रेन संख्या 12707 तिरुपति से हज़रत निज़ामुद्दीन जाने वाली आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर तैनात थे। अचानक यात्रियों को देश भक्ति के गीत सुनाई दिखाई दिए।

असाधारण देशभक्ति की भावना वास्तव में सभी रेलकर्मियों को प्रेरित करने वाली

मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार सोनी ने यात्रियों के बीच हर घर तिरंगा अभियान को एक अलग और अनोखे तरीके से फैलाने की पहल की। उन्होंने देशभक्ति गीत गाया और राष्ट्रीय ध्वज बाँटा। सभी ने उनके साथ एक स्वर में शामिल होकर प्रेरणादायी गीत गाया। झांसी मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक, गौरवशाली भारतीय रेलवे टिकट जाँच अधिकारी आर.के. सोनी द्वारा सभी को एक हिंदुस्तानी के रूप में प्रस्तुत करने और भारत की स्वतंत्रता के महत्व को समझाने वाली एक असाधारण देशभक्ति की भावना वास्तव में सभी रेलकर्मियों को प्रेरित कर रही है।

कुछ देशभक्ति के नारे क्या हैं?

नाराकिसने दिया
“जय हिन्द!”नेताजी सुभाष चंद्र बोस
“साइमन गो बैक”युसुफ़ मेहर अली
“अंग्रेज़ों भारत छोड़ो”महात्मा गांधी
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है”रामप्रसाद बिस्मिल (लोकप्रिय), मूल लेखक: बिस्मिल अज़ीमाबादी
“वंदे मातरम्”बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
“इंकलाब ज़िंदाबाद”भगत सिंह (लोकप्रिय), मूल रूप से मौलाना हसरत मोहानी
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा”बाल गंगाधर तिल

सबसे प्रसिद्ध देश गीत कौन सा है?

“ऐ मेरे वतन के लोगों”

देशभक्ति के तीन प्रकार कौन से हैं?

प्रकारविवरण
सांस्कृतिक देशभक्तिजब व्यक्ति अपनी संस्कृति, भाषा, परंपरा और विरासत के प्रति गर्व और समर्पण महसूस करता है।
राजनीतिक देशभक्तिजब व्यक्ति देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और क़ानूनों के प्रति निष्ठा रखता है।
सक्रिय देशभक्ति (Active Patriotism)जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों, सैन्य सेवा, समाज सेवा या बलिदान के ज़रिये देश की सेवा करता है।

Read also: Tricolour : 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में एक साथ 1.48 करोड़ बच्चों ने दी झंडे को सलामी

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।