పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Holi Special Train : होली के अवसर पर बढ़ाई जा रही ट्रेन सेवाएं

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 14, 2026 • 11:41 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनेंएं

होली के त्यौहार वैष्णो देवी कटड़ा (Jammu & Kashmir) से नई दिल्ली और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए विशेष स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाई जा रही हैं। यह कदम त्यौहार के दौरान बढ़े यात्री दबाव को संभालने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उठाया गया है।

होली के दौरान (Holi) होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए, नॉर्दर्न रेलवे श्री (Mata Vaishno Devi) माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी।

नई दिल्लीः उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04603/04604 वाराणसी और कटड़ा के बीच चलेगी। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी। 

कटरा से नई दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे से चलेगी

वापसी में यह इस ट्रेन का नंबर 04082 हो जाएगा। 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह कटड़ा से रात 9:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यानी इस ट्रेन से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लोगों को राहत मिलेगी और होली के अवसर पर माता वैष्णो देवी का दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

वाराणसी से सुबह 5 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह, ट्रेन नंबर 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच चार ट्रिप के साथ वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यह प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर में रुकेगी।

अन्य पढ़े: Holi Special Trains 2026 : बिहार और यूपी को मिला खास तोहफा

कटरा से वाराणसी के लिए  शाम 6:15 बजे से चलेगी ट्रेन

वापसी के दौरान इस का ट्रेन नंबर 04604 हो जाएगा। यह ट्रेन 22 फरवरी से 6 मार्च तक चार ट्रिप के साथ कटड़ा से वाराणसी के लिए चलेगी। यह शाम 6:15 बजे निकलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू, उधमपुर, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का मकसद त्योहारों के समय आसान और सुविधाजनक यात्रा को आसान बनाना है। क्योंकि रेगुलर सर्विस ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। 

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #HoliSpecialTrains #IndianRailways #FestiveTravel #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.