Holi Special Trains 2026 : बिहार और यूपी को मिला खास तोहफा

Read Time:  1 min
होली
होली
FONT SIZE
GET APP

होली पर घर जाने की टेंशन खत्म

होली के त्योहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। Holi Special Trains 2026 के तहत रेलवे ने देशभर में 1410 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभाला जा सके।

285 स्पेशल ट्रेनों की सौगात

रेलवे ने सबसे ज्यादा ध्यान बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों पर दिया है।

  • इन दोनों राज्यों के लिए कुल 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
  • दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और दक्षिण भारत से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी

इससे प्रवासी यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

होली 2026 के (Holi) अवसर पर भारतीय रेलवे देशभर में 1410 स्पेशल ट्रेनें (Special trains) चलाएगा. इसमें पूर्व मध्य रेल (ECR) द्वारा 285 ट्रिप का संचालन होगा. 1 मार्च से 22 मार्च के बीच कोटा, भोपाल, हापा और अगरतला जैसे शहरों से दानापुर और हाजीपुर के रास्ते विशेष ट्रेनें चलेंगी. यात्री 139 नंबर डायल कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं

होली के पावन त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए देशभर में कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनों (ट्रिप) के परिचालन का निर्णय लिया गया है. इस विशेष मुहिम में पूर्व मध्य रेल (ECR) की अहम भूमिका है, जिसके द्वारा अकेले 285 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

ये ट्रेनें 1 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच पटरी पर दौड़ेंगी. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल इस प्रकार है:

1. कोटा (सोगरिया) से दानापुर के बीच विशेष सेवा

 ट्रेन नंबर 09821 (सोगरिया-दानापुर): यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रात 23.10 बजे खुलेगी. यह कटनी, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू होते हुए अगले दिन रात 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09822 (वापसी): 2 मार्च और 9 मार्च (सोमवार) को दानापुर से रात 01.15 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

2. रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर स्पेशल

ट्रेन नंबर 01667: 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14.25 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01668 (वापसी): 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से सुबह 11.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

3. एमपी से नॉर्थ-ईस्ट (अगरतला) के लिए सीधी ट्रेन 

ट्रेन नंबर 01665: 5 मार्च से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति से दोपहर 15.20 बजे खुलेगी. यह डीडीयू, पाटलिपुत्र और हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 18.55 बजे अगरतला पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01666 (वापसी): 8 मार्च से प्रत्येक रविवार को अगरतला से शाम 17.20 बजे खुलकर तीसरे दिन शाम 16.35 बजे वापस रानी कमलापति पहुंचेगी.

4. गुजरात (हापा) से नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) भाया बिहार 

ट्रेन नंबर 09525: 4 मार्च से प्रत्येक बुधवार को हापा से रात 00.40 बजे खुलेगी। यह वाराणसी, छपरा और हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 09526 (वापसी): 7 मार्च से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से सुबह 09.40 बजे खुलकर चौथे दिन रात 00.30 बजे हापा पहुंचेगी.

अन्य पढ़े: SCR : महाप्रबंधक ने आदिलाबाद–मुदखेड–पूर्णा खंड का किया निरीक्षण

यात्री सुविधा के लिए जरूरी जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय रहते बना लें. किसी भी ट्रेन की अद्यतन स्थिति (Live Status) जानने के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं. NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) के वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं.

होली के दौरान दिल्ली, मुंबई, कोटा और भोपाल जैसे शहरों से बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों के लिए ये ट्रेनें किसी वरदान से कम नहीं हैं. विशेष रूप से हाजीपुर, दानापुर, पाटलिपुत्र और बरौनी जैसे स्टेशनों के यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।