పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : Bihar : सारण में CISF बस पर ट्रक की टक्कर, 20 से ज्यादा घायल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: October 15, 2025 • 11:45 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

रसुलपुर (एकमा)। छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग (NH Highway) (एनएच-531) पर बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हुआ। सीआईएसएफ जवानों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। हादसा अंधेरा और धुंध होने के बीच हुआ, जब दोनों वाहन तेज गति से आमने-सामने आ गए।

अफरा-तफरी और बचाव कार्य

टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर जवानों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रसुलपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों का इलाज

सभी घायल जवानों को पुलिस की मदद से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल (Chhapra Sadar Hospital) रेफर कर दिया। देर रात तक घायलों का उपचार जारी रहा।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे जवान

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ के सभी जवान दिल्ली से ट्रेन द्वारा सिवान पहुंचे थे। वहां से बस द्वारा वे डोरीगंज जा रहे थे, जहां उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की ड्यूटी पर तैनात होना था। इसी दौरान पांडेय छपरा गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।

अधिकारी अस्पताल पहुंचे, राहत और सहायता

घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के लिए हरसंभव मदद और उपचार सुनिश्चित किया।

Read More :

# Chhapra news # Election Duty News # NH Highway News #Breaking News in Hindi #Ekma Hospital News #Hindi News #Latest news #Rasulpur Police Station News Bihar Elections 2025

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.