National- नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

Read Time:  1 min
राहुल गांधी
राहुल गांधी
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, सीबीएसई व्यवस्था को भी घेरा
  • इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर उनकी चुप्पी क्यों बनी हुई है

Rahul Gandhi ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सवाल उठाते हुए पूछा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी निशाना साधा।

सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platfrom) पर पोस्ट करते हुए कहा कि नीट 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द करनी पड़ी और मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार विफल हो रहे शिक्षा मंत्री को प्रधानमंत्री अब तक बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।

पीएम मोदी से मांगा जवाब

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि आखिर लगातार पेपर लीक की घटनाएं क्यों हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से सीधे सवाल करते हुए कहा कि इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर उनकी चुप्पी क्यों बनी हुई है।

सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम पर भी सवाल

राहुल गांधी ने अपने बयान में Central Board of Secondary Education यानी सीबीएसई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब ओएसएम सिस्टम के कारण 12वीं के कई छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले, जिससे वे कॉलेज एडमिशन की पात्रता खो बैठे।

Read Also : रतलाम में बड़ा रेल हादसा : राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

नई भाषा नीति पर भी जताई नाराजगी

राहुल गांधी ने कहा कि सीबीएसई ने 9वीं कक्षा के लाखों छात्रों को 1 जुलाई से नई भाषा सीखने का निर्देश दिया है, जबकि इसके लिए न पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं और न ही किताबें। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 साल के बच्चों को अस्थायी व्यवस्था के तहत छठी कक्षा की किताबें थमाई जा रही हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर विपक्ष का हमला तेज

नीट पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। मामले की जांच फिलहाल Central Bureau of Investigation कर रही है और कई राज्यों में गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।