गंगानगर अमौसा में स्थित है बेकरी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर अमौसी में स्थित एक बेकरी में शनिवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार आग लगने की सूचना लगभग अपराह्न 4:30 बजे मिली। स्थानीय पुलिस की टीम ने दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फैक्ट्री में होता था बेकरी का काम
अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अमित कुमावत ने बताया, फैक्ट्री मालिक अखिलेश के बेटे ऋतिक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बताया कि फैक्ट्री में बेकरी का काम होता था, लेकिन यह करीब एक साल से बंद थी। हालांकि, आग लगने के समय वेल्डिंग का काम चल रहा था। स्थानीय पुलिस थाने की टीम और दमकल विभाग की 15 से 16 गाड़ियों के प्रयासों से शाम करीब सात बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
बेकरी हादसे में फैक्ट्री मालिक की मौत
अधिकारी ने बताया, अंदर फंसे दो लोगों को निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फैक्ट्री मालिक अखिलेश कुमार (45) और अबरार (45) के रूप में हुई है।
बंद फैक्ट्री के अंदर चल रहा था काम
अधिकारी ने बताया, फैक्ट्री मालिक के बेटे ऋतिक से मिली जानकारी के आधार पर पता चलता है कि बंद फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसके दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय पुलिस ने सबको हटाकर अपने राहत कार्य में जुटी रही।
- Persian Gulf attack : पर्शियन गल्फ में बड़ा हमला.. फिर बढ़ा अमेरिका-ईरान युद्ध का खतरा
- Vijay TVK : विजय ने तिरुचि ईस्ट सीट से दिया इस्तीफा
- Bandi Sanjay : झूठे प्रचार पर भरोसा मत करें.. मैं झुकने वाला नहीं: बंदी संजय
- India Real Estate : भारत या अमेरिका.. कहाँ मिलेगा ज्यादा फायदा?
- Rakul Preet Singh : गिर जंगल में रकुल की वॉक.. विवाद पर सफाई