తెలుగు | Epaper

Trump सरकार में हर रोज अमेरिका से 8 भारतीयों को वापस भेजा जा रहा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Trump सरकार में हर रोज अमेरिका से 8 भारतीयों को वापस भेजा जा रहा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के पद पर संभालते ही अमेरिका से भारतीय नागरिकों की वापसी (डिपोर्टेशन) में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 के पहले सात महीनों में ही 1,703 भारतीयों को अमेरिका से जबरन भारत भेजा गया, यानी हर दिन औसतन आठ भारतीयों को डिपोर्ट किया गया।

यह आंकड़ा बाइडेन सरकार (Biden Government) और ट्रंप के पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। 2025 में डिपोर्ट किए गए 1,703 भारतीयों में से 90% केवल 5 राज्यों से हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक पंजाब से 620 फिर हरियाणा के 604, गुजरात के 245. उत्तर प्रदेश के 38 और गोवा के 26 लोग भारत वापस भेजे गए। अन्य राज्यों में यह संख्या काफी कम रही। जैसे कि महाराष्ट्र और दिल्ली से 20-20, तेलंगाना के 19, तमिलनाडु के 17, आंध्र प्रदेश व उत्तराखंड के 12-12 और कर्नाटक के मात्र 5 लोग वापस भेजे गए हैं।

2025 में अब तक 1,703 भारतीयों को विभिन्न माध्यमों से डिपोर्ट किया गया

इन आंकड़ों देखते हुए विदेश मंत्रालय ने अमेरिका (America) से अपील की है कि डिपोर्टेशन की प्रक्रिया मानवीय होनी चाहिए। मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों पर बेड़ियों के इस्तेमाल तथा धार्मिक-सांस्कृतिक संवेदनशीलता के उल्लंघन पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम अमेरिकी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और अपेक्षा करते हैं कि भारतीय नागरिकों के साथ गरिमामयी व्यवहार किया जाए। रिपोर्ट में विदेश मंत्रालयय के हवाले से कहा है कि 2025 में अब तक 1,703 भारतीयों को विभिन्न माध्यमों से डिपोर्ट किया गया, जिसमें से 864 लोग चार्टर्ड और सैन्य विमानों से वापस भेजे गए।

फरवरी में 333 भारतीयों को अमेरिकी सीमा सुरक्षा बल ने भेजा

फरवरी में 333 भारतीयों को तीन अलग-अलग तारीखों को अमेरिकी सीमा सुरक्षा बल ने भेजा। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने मार्च और जून में 231 नागरिकों को चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा। वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने जुलाई में 300 लोगों को दो फ्लाइट्स से भारत भेजा। 747 भारतीयों की वापसी व्यावसायिक फ्लाइट्स के माध्यम से व्यक्तिगत या छोटे समूहों में हुई। पनामा से भी 72 लोगों की वापसी भी इसी दौरान हुई।

ये अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में पकड़े गए थे। डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने 2025 की शुरुआत से ही आव्रजन नीति को कड़ा करते हुए अवैध प्रवासियों और वीजा शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 26 जून को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वीजा मिलने के बाद भी निगरानी जारी रहती है। नियमों का उल्लंघन करने पर वीजा रद्द कर डिपोर्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर गिरफ्तारी, डिपोर्टेशन और भविष्य में वीजा पर स्थायी प्रतिबंध लगेगा


डोनाल्ड ट्रम्प किस धर्म से हैं?

डोनाल्ड ट्रंप का पालन-पोषण उनकी स्कॉटिश मूल की मां के प्रेस्बिटेरियन धर्म में हुआ और उन्होंने अपने वयस्क जीवन के अधिकांश समय सार्वजनिक रूप से इसी धर्म को अपनाया, जिसमें 2016 का राष्ट्रपति अभियान भी शामिल है।

डॉनल्ड ट्रम्प कौन हैं?

डोनाल्ड जॉन ट्रम्प (जन्म 14 जून, 1946) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य, उन्होंने 2017 से 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

Read more : Jammu-Kashmir : कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी को किया ढेर

Latest News-Uttar Pradesh : दहेज मांगने पर टूटा रिश्ता

Latest News-Uttar Pradesh : दहेज मांगने पर टूटा रिश्ता

Latest News-Bengaluru : साड़ी खरीदने गई महिला के साथ मारपीट

Latest News-Bengaluru : साड़ी खरीदने गई महिला के साथ मारपीट

Latest News : पुलिस ने सोनम वांगचुक को कस्टडी में लिया

Latest News : पुलिस ने सोनम वांगचुक को कस्टडी में लिया

Breaking News: UCC: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा: UCC समय की मांग

Breaking News: UCC: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा: UCC समय की मांग

Breaking News: SC: दिवाली से पहले SC का बड़ा फैसला

Breaking News: SC: दिवाली से पहले SC का बड़ा फैसला

Latest Hindi News : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने बाबरी मस्जिद बयान को स्पष्ट किया

Latest Hindi News : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने बाबरी मस्जिद बयान को स्पष्ट किया

Latest Hindi News : अब्दुल्ला का तंज : कांग्रेस हिंसा की हिमाकत नहीं कर सकती

Latest Hindi News : अब्दुल्ला का तंज : कांग्रेस हिंसा की हिमाकत नहीं कर सकती

Latest Hindi News : जयराम ने ट्रंप पर साधा निशाना, पीएम मोदी की नीतियों पर सवाल

Latest Hindi News : जयराम ने ट्रंप पर साधा निशाना, पीएम मोदी की नीतियों पर सवाल

Latest Hindi News : डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया, सुधरने लगे भारत के वैश्विक रिश्ते

Latest Hindi News : डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया, सुधरने लगे भारत के वैश्विक रिश्ते

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में वोटिंग पैटर्न में नहीं होगा बड़ा बदलाव

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में वोटिंग पैटर्न में नहीं होगा बड़ा बदलाव

Latest Hindi News : भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया

Latest Hindi News : भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया

Latest Hindi News : अमित शाह आज पटना में 40 नेताओं संग करेंगे मंथन, धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

Latest Hindi News : अमित शाह आज पटना में 40 नेताओं संग करेंगे मंथन, धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870