తెలుగు | Epaper

UP- यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को आएगा बजट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP- यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को आएगा बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र (Budget Session) 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र की औपचारिक शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद 11 फरवरी को योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट विधानसभा के पटल पर रखेगी। बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण से होगा सत्र का आगाज़

विधानमंडल सत्र के पहले दिन राज्यपाल विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। सत्र के दौरान सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा होने की संभावना है।

11 फरवरी को पेश होगा योगी सरकार का बजट

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने बताया कि 9 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई अहम घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है।

विकास और जनकल्याण पर रह सकता है जोर

माना जा रहा है कि इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा (Education) स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधानों पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

बजट सत्र को लेकर विपक्ष ने भी अपनी रणनीति तय कर ली है। सपा सहित अन्य विपक्षी दल सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान तीखी बहस और हंगामे के आसार भी बन सकते हैं।

अन्य पढ़े: Gold rate drop news : महिलाओं के लिए खुशखबरी! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

बजट सत्र से पहले आज बैठकों का दौर

बजट सत्र से पहले आज राजधानी लखनऊ में सत्ता पक्ष और विपक्ष की अहम बैठकों का आयोजन किया जाएगा। आज शाम 5:30 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बीजेपी और सहयोगी दलों के विधायक शामिल होंगे।
वहीं, सुबह 11:30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा विधायकों की बैठक होगी। सपा विधायक सदन में एसआईआर (SIR) समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करेंगे

Read More :

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870