UP- यूपी विधानसभा सत्र शुरू, विपक्ष का तख्तियों के साथ जोरदार विरोध

Read Time:  1 min
यूपी विधानसभा
यूपी विधानसभा
FONT SIZE
GET APP

लखनऊ,। यूपी विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। विधान मंडल (Vidhan Mandal) का बजट सत्र राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सत्र के पहले ही दिन विरोध का रास्ता अपनाया

सपा विधायकों का तख्तियों के साथ प्रदर्शन

सपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार के बाहर चौधरी चरण सिंह (Choudhary Charan Singh) की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

11 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। 13 फरवरी तक सदन की कार्यवाही नियमित रूप से चलेगी, जबकि शनिवार और रविवार को बैठक नहीं होगी।

16 फरवरी से फिर चलेगी सदन की कार्यवाही

सोमवार 16 फरवरी से विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी, जो 20 फरवरी तक प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया है।

सदन देर शाम तक चलाने के संकेत

दलीय नेताओं की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर देर शाम तक सदन की कार्यवाही चलाई जाएगी ताकि हर सदस्य अपनी बात रख सके।

राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश में छह करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। उनका भाषण विपक्षी विधायकों की नारेबाजी के बीच पूरा हुआ।

अन्य पढ़े: Delhi- लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

सीएम योगी का विपक्ष से सहयोग का आग्रह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यूपी अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है, जो प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। सीएम योगी ने विपक्ष से भी सार्थक चर्चा कर प्रदेश के विकास में सहयोग करने की अपील की।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।