UP : सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

Read Time:  1 min
बाल प्रेम
बाल प्रेम
FONT SIZE
GET APP

लखनऊ । सीएम (Chief Minister) योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय बन गया है। वे बच्चों से बड़े ही प्रेमभाव से मिलते है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को देखते ही एक छोटी बच्ची ने उन्हें सैल्यूट किया। सीएम ने भी मुस्कुराते हुए बच्ची को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। उनका यह बाल प्रेम उनके कोमल हृदय व सर्वसुलभ होने के साथ-साथ जनसेवा, संवेदना व सुशासन की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करता है।

अनाबी अली से सीएम का संवाद इन दिनों चर्चा में

मुख्यमंत्री के बाल प्रेम और उनके साथ भावनात्मक संवाद के कई दृश्य समय-समय पर सामने आते रहते हैं। विगत सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में मां के साथ आई बच्ची अनाबी अली से सीएम का संवाद इन दिनों चर्चा में है। अपने एडमिशन के लिए जिद, फिर एबीसीडी व कविता सुनाकर अनाबी ने सीएम का दिल जीत लिया। वहीं मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखनाथ मंदिर में एक बच्चे से ‘और क्या चाहिए’ पूछना और उसका मासूम जवाब सुनकर खिलखिलाकर हंसना भी उनके बालप्रेम को प्रकट करता है। बच्चों से अत्यंत आत्मीयता से संवाद और उनके भविष्य को लेकर त्वरित निर्णय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करते हैं

दो साल की अनन्या से संवाद भी लोगों के मन को छू गया

बीते दिनों ‘जनता दर्शन’ में दो साल की अनन्या से संवाद भी लोगों के मन को छू गया। इसी तरह 31 दिसंबर को मेजर की बेटी अंजना भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने मकान पर कब्जे की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के भीतर न सिर्फ मकान को कब्जा मुक्त कराया, बल्कि आरोपियों पर एफआईआर व तत्काल गिरफ्तारी भी कराई। यह मामला सीएम की जन समस्याओं के प्रति गंभीरता को प्रकट करते हुए स्पष्ट संदेश देता है कि वे कानून व्यवस्था, बच्चों, महिलाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों का समाधान कराने में तनिक भी विलंब नहीं करते।

कानपुर की खुशी पैदल ही लखनऊ आई और मिली सीएम से

कानपुर की मूक-बधिर युवती खुशी गुप्ता की कहानी भी इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। मुख्यमंत्री से मिलने की उसकी जिद और अकेले पैदल चलकर लखनऊ पहुंचने की जानकारी जब सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली तो उन्होंने उसे बुलाकर उसके बनाए चित्रों को स्वीकार किया और उसके शिक्षित-सुरक्षित भविष्य का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के अपनत्व से भाव-विभोर खुशी की ‘अनकही भावनाओं ‘ ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों के बीच मुख्यमंत्री की ‘प्रदेश ही परिवार’ धारणा की विश्वसनीय तस्वीर पेश की।

स्कूल में एडमिशन कराना भी सीएम योगी की संवेदनशीलता का हिस्सा

‘जनता दर्शन’ के जरिए लखनऊ की अनाबी अली, कानपुर की मायरा, गोरखपुर की पंखुड़ी और मुरादाबाद की वाची का स्कूल में एडमिशन कराना भी सीएम योगी की संवेदनशीलता का हिस्सा है। कानपुर की नन्ही मायरा ने कहा था कि मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं। इस पर सीएम ने तत्काल उसका प्रवेश कराने का निर्देश दिया। वाची ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं, सीएम ने उसका भी प्रवेश कराया। गोरखपुर की पंखुड़ी की फीस माफ कराने के साथ ही उसे पुनः विद्यालय भेजना भी सुनिश्चित कराया।

योगी आदित्यनाथ जी से ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

UP जनसुनवाई (Jansunwai) पोर्टल:
उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक शिकायत/ग्रिवेंस पोर्टल है जहाँ आप अपनी समस्या ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं
वेबसाइट: jansunwai.up.nic.in

  1. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर – 1076:
    24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटर की जाती है।
  2. सीधे संपर्क/मोबाइल या WhatsApp:
    कुछ स्रोतों के अनुसार योगी आदित्यनाथ के लिए Mobile/WhatsApp नंबर भी उपलब्ध हैं जैसे: 09454404444 (केवल जानकारी के लिए; आधिकारिक पुष्टि देखें)
  3. ईमेल:
    आप अपनी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय के ईमेल [email protected] या अन्य आधिकारिक ईमेल पर भी भेज सकते हैं।
  4. सोशल मीडिया:
    कुछ लोग अपनी समस्याएँ Twitter/X या Facebook पर योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक पेज पर पोस्ट करके भी साझा करते हैं, जिनका प्रबंध कार्यालय द्वारा देखा जाता है।

शिकायत दर्ज कराने के सुझाव

  • शिकायत में स्पष्ट विवरण, स्थान, आपकी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ शामिल करें।
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक ग्रिवेंस ID/ट्रैकिंग नंबर मिलता है जिससे आप आगे स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।