बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की आत्महत्या पर परिवार में मातम
लखनऊ। यूपी के अमरोहा जिले से बड़ी खबर सामने आयी है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन से घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। वारदात के वक्त परिवार घर पर नहीं था। रामअवतार सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ मेरठ गए थे। घर में बेटा अश्वनी उर्फ आशू (25) अकेले ही था। जब वे लोग वापस लौटे तो बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर उनकी चीखें निकल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
रामअवतार सिंह हैं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
जानकारी के मुताबिक, रामअवतार सिंह सादात थाना क्षेत्र के खंडसाल कलां गांव के मूल निवासी हैं। वे परिवार के साथ अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। रामअवतार बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। उनका एक बेटा अश्वनी उर्फ आशू था, जिसने सुसाइड कर लिया है। वहीं बेटी अलका है। दोनों ही सीए की तैयारी कर रहे थे और साथ में ही कोचिंग पढ़ते थे।
पत्नी, बेटी के साथ दवा लेने गए थे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
परिजनों की मानें तो रामअवतार अपनी पत्नी और बेटी काजल के साथ मेरठ दवा लेने गए थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे तीनों वापस लौटे। बेटी काजल सबसे पहले घर में घुसी तो भाई की खून से लथपथ लाश देखकर चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर माता-पिता और आसपास के लोग भी पहुंच गए। वहां चीख-पुकार मच गई। अमरोहा नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
- Today Rasifal : राशिफल – 30 जनवरी 2026 Horoscope in Hindi
- Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार
- Mayor : विकास कार्यों की शुरुआत के लिए मेयर ने दिए निर्देश
- MCC : चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई – स्नेहा मेहरा
- Army : राज्यपाल ने आर्मी गैरीसन में 108-फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया