लखनऊ। यूपी के सीएम योगी (Chief Minister Yogi) आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस (UttarPradesh Day) (24 से 26 जनवरी) की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन इस वर्ष लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जाए। नोएडा शिल्पग्राम गौतमबुद्ध नगर समेत इसका आयोजन सभी जनपदों, देश के अन्य राज्यों व उन देशों में भी भव्य रूप से हो, जहां बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के निवासी रहते हैं। साथ ही इन आयोजनों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वंदे मातरम्, आनंद मठ से जुड़ी नाट्य प्रस्तुतियों समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएं।
गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को भव्यता से मनाने के निर्देश
सीएम योगी ने 12 जनवरी को युवा दिवस, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ब्लॉक, नगर व जनपद स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। यहां प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मंडल स्तर पर मौका दिया जाए, फिर यहां तीन स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तुति का अवसर दें और उन्हें पुरस्कृत करें।
किसानों व वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, माटी कला बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, चिकित्सकों, प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनपदों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, कवियों आदि को अवसर दें। इन प्रतिभाओं को मंच देने से वे प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर जनपद में मंत्रियों, निगम/बोर्ड के चेयरमैन, जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किया जाए।
यूपी के दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जाए
मुख्यमंत्री जी कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक रहते हैं। इन राज्यों में भी उत्तर प्रदेश दिवस पर भव्य आयोजन कराया जाए। इसमें वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में रहने वाले प्रदेश के जिन लोगों ने उद्यमिता, व्यापार, इनोवेशन, शिक्षा, कला, विज्ञान, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है। ऐसे तीन से पांच लोगों को सम्मानित भी किया जाए।
up स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
24 जनवरी को स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Day) मनाया जाता है।
इस दिन 1950 में यूपी एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
यूपी का नाम उत्तर प्रदेश कब रखा गया था?
24 जनवरी 1950 को राज्य का नाम यूनाइटेड प्रोविन्स (United Provinces) से बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था।
UP का सबसे बड़ा त्यौहार कौन सा है?
दीपावली (Diwali) को सबसे बड़ा और सबसे व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्यौहार माना जाता है। इसके अलावा होली, दशहरा और कुंभ मेला (प्रयागराज) भी UP के प्रमुख उत्सव हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :