लखनऊ। पूरे देश में सबसे अधिक आईएएस अधिकारी देने वाला यूपी का जौनपुर जिला एक बार फिर चर्चा में है। प्रतिभा और कठिन परिश्रम की मिसाल बने जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक विमलेश यादव (Vimlesh Yadav) ने बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज के कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग में विमलेश को एक साथ चार प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में नौकरी का ऑफर (Job Offers) मिला है, जिससे परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 507 वीं रैंक हासिल की
यूपी के जौनपुर जनपद के विमलेश यादव, पुत्र राज बहादुर यादव का चयन रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (आरएफसीएल ) में जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। इसके अलावा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), मुंबई में भी जेई पद पर उनका चयन हुआ है। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल ) और एक अन्य प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था में भी उन्हें नौकरी का ऑफर प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं, विमलेश ने गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 507 वीं रैंक हासिल की है जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं विमलेश
बताया जा रहा है विमलेश बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्हें शुरू से ही तकनीकी शिक्षा में गहरी रुचि थी। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव, जो आईआईटी खड़गपुर से एमटेक हैं, वर्ष 2016 से आईआईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। वहीं दूसरे बड़े भाई राकेश यादव जौनपुर दीवानी कचहरी में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। विमलेश की इस ऐतिहासिक सफलता से घर-परिवार में उत्सव का माहौल है। साथ ही क्षेत्र के लोग उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में उनकी सफलता की चर्चा जोरों पर है।
जौनपुर जिले का पुराना नाम क्या था?
पुराना नाम ‘यवनपुर’ माना जाता है, जिसे बाद में फिरोजशाह तुगलक ने अपने भाई जौना खां (Juna Khan) के नाम पर जौनपुर रखा था। इतिहास में इसे ‘जमदग्निपुरम’ के नाम से भी जाना जाता था।
Jaunpur में सबसे बड़ा गांव कौन सा है?
Jamaitha जैसे गांव की आबादी बड़ी है (~7,800 लोग), जो सबसे बड़े गांवों में से एक है।
(आधिकारिक सूची में सबसे बड़ा गांव अलग-अलग आधार पर बदल सकता है—जैसे जनसंख्या या क्षेत्र के हिसाब से।)
Jaunpur का प्रसिद्ध भोजन क्या है?
बहुत प्रसिद्ध पारंपरिक स्वाद इमरती (Imarti) है, जो अपनी खास गुणवत्ता और स्वाद के लिए जाना जाता है और इसे कुछ प्रतिष्ठित स्थानों पर GI टैग भी मिला है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :