పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Vande Bharat Train: टल सकता है पीएम मोदी का जम्मू दौरा

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 16, 2025 • 11:58 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल की जम्मू-कश्मीर यात्रा स्थगित होने की सूचना के चलते श्रीनगर-कटरा वंदे भारत रेल सेवा और उधमपुर-कटरा-बनिहाल-श्रीनगर रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन फिलहाल टल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को कटरा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। 

श्रीनगर बहुप्रतिक्षित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत रेल सेवा और उधमपुर-कटरा-बनिहाल- श्रीनगर रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन फिलहाल टल सकता है, क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल की जम्मू-कश्मीर यात्रा स्थगित होने की सूचना है।

हालांकि रेलवे ने इस विषय में अधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, खराब मौसम के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-19 अप्रैल को कटरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश की संभावना है।

दरअसल, उधमपुर-कटरा-रियासी-बनिहाल-श्रीनगर-बारामुला रेलवे परियोजना जम्मू कश्मीर में रणनीति रूप से सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में एक है। यह पूरी परियोजना 272 किलोमीटर लंबी है और मौजूदा समय में कटरा तक रेल संपर्क है। कटरा से बनिहाल तक रेलवे लाइन तैयार है, लेकिन रेल परिचालन नहीं है। बनिहाल से श्रीनगर-बारामुला तक रेल सपंर्क बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से बहाल है। 19 अप्रैल को ही कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत रेलगाड़ी का परिचालन शुरु होना था। प्रधानमंत्री ने इस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। 

रेलवे सूत्रों का कहना है कि उद्घाटन समारोह के लिए लगभग सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रियासी के निकट चिनाब नदी पर बने देश के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर भी सुरक्षाबलों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। कटरा में स्टेशन पर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के दौरे के स्थगित होने के बारे में किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया। अधिकारियों ने कहा, हमें पीएम का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी नहीं है।

कश्मीर के लिए स्पेशल वंदे भारत

मोदी सरकार ने कश्मीर को विशेष वंदे भारत ट्रेन देने का फैसला किया है। कश्मीर की पहली वंदे भारत चेयर कार से सुसज्जित होगी। इसमें विश्वसनीयता, सुरक्षा और यात्रियों के आराम को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक एवं उन्नत सुविधा प्रदान की गई है। चूंकि कश्मीर की जलवायु और तापमान बहुत ठंडा होता है, इसलिए इस वंदे भारत को यहां के जलवायु परिस्थितियों के मुताबिक डिजाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। अभी सड़क मार्ग से जम्मू से कटरा की दूरी तय करने में आज भी करीब छह से सात घंटे का समय लगता है, लेकिन यह वंदे भारत जम्मू के कटरा से कश्मीर के श्रीनगर की दूरी महज तीन घंटे में पूरी करेगी।

जम्मू-कश्मीर जैसे सर्द मौसम वाले क्षेत्र में सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए इस वंदे भारत ट्रेन में विशेष तकनीकी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमें सिलिकॉन हीटिंग पैड की व्यवस्था की गई है जो वॉटर और बायो-टॉयलेट टैंकों में पानी को जमने से रोकेंगे। इनमें ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर भी लगे हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि शून्य या माइनस तापमान में भी रेल संचालन सुचारू रूप से हो। कश्मीर के कुछ जिलों में तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच जाता इसलिए इसमें हीटेड प्लंबिंग पाइपलाइन लगाए गए हैं जिसके सेल्फ-रेगुलेटेड हीटिंग केबल्स पानी को जमने से रोकेंगे।

red:more:Vande Bharat :दिल्ली से श्रीनगर नहीं पहुंचेगी वंदे भारत डायरेक्ट।

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.