తెలుగు | Epaper

Latest News : विजय की पार्टी का नेता गिरफ्तार, भगदड़ में 41 मौतें

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : विजय की पार्टी का नेता गिरफ्तार, भगदड़ में 41 मौतें

विजय की रैली (vijay) में हुई भगदड़ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. पार्टी के करूर वेस्ट जिला सचिव को रैली में हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस ने सोमवार रात को दी. पुलिस ने बताया की भगदड़ में जान गंवाने वालों की सख्या बढ़कर 41 हो गई है

करूर वेस्ट जिला सचिव वी. पी. मथियालगन उन तीन टीवीके (TVK) पदाधिकारियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ शनिवार को हुई भगदड़ के मामले में FIR दर्ज की गई है. इसके अलावा, टीवीके के राज्य महासचिव बुस्सी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के नाम भी FIR में शामिल हैं।

सीमा के पास से किया गया गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि जिला सचिव मथियालगन को करूर-डिंडीगुल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया. इन पर कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या का प्रयास, दूसरे की जान को खतरे में डालना, और राज्य की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल हैं।

इसके अलावा अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था करने वाले पार्टी के नेता पौनराज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पौनराज पर आरोप है कि उन्होंने जिला सचिव मथियालगन को आश्रय दिया था और इसी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इस मामले में यू ट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड को भी चेन्नई से गिरफ्तार किया गया.

जानबूझ कर लेट पहुंचे विजय

FIR के मुताबिक, टीवीके प्रमुख विजय 27 सितंबर को करूर जिले में आयोजित रैली में जानबूझकर देर से पहुंचे, जिसके कारण भीड़भाड़ हो गई और लोग बेचैन हो गए. इसमें यह भी कहा गया है कि टीवीके पार्टी के लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित नहीं किया और न ही भीड़भाड़ के खिलाफ पुलिस की चेतावनियों पर ध्यान दिया. पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता टिन की चादरों और पेड़ों की टहनियों पर चढ़ गए और नीचे खड़े लोगों पर गिर पड़े, जिससे कई लोग दब गए और हालात खराब हो गए।

अन्य पढ़ें: मदुरै में दिखे विजय के तेवर, पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती

दरअसल, तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख विजय की एक राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया और राज्य के सीएम एम.के. स्टालिन ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

विजय का असली नाम क्या है?

जोसेफ विजय चंद्रशेखर (जन्म 22 जून 1974), जिन्हें पेशेवर रूप से विजय के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं जो तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं।

विजय की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपए आंकी गई है।

अन्य पढ़ें:

Latest News : PM मोदी होंगे RSS शताब्दी समारोह में शामिल

Latest News : PM मोदी होंगे RSS शताब्दी समारोह में शामिल

Latest Hindi News : बिहार में पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता से सियासी हलचल तेज

Latest Hindi News : बिहार में पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता से सियासी हलचल तेज

Latest Hindi News : भाजपा नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Latest Hindi News : भाजपा नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Latest News : बाबा चैतन्यानंद का डबल चेहरा आया सामने

Latest News : बाबा चैतन्यानंद का डबल चेहरा आया सामने

Latest Hindi News : आधार कार्ड में सुधार अब जेब पर भारी, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा खर्च

Latest Hindi News : आधार कार्ड में सुधार अब जेब पर भारी, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा खर्च

Latest News : दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 20 KM नई सड़क का ऐलान

Latest News : दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 20 KM नई सड़क का ऐलान

Latest Hindi News : Bihar : पटना में श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

Latest Hindi News : Bihar : पटना में श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

Latest News : करूर हादसे की जगह पर NDA का प्रतिनिधि समूह जाएगा

Latest News : करूर हादसे की जगह पर NDA का प्रतिनिधि समूह जाएगा

Latest News : कोल्हापुर में ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हो रहा है

Latest News : कोल्हापुर में ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हो रहा है

Latest News : “भारत-भूटान के बीच ट्रेन सेवा का रास्ता साफ”

Latest News : “भारत-भूटान के बीच ट्रेन सेवा का रास्ता साफ”

Latest News-Maharashtra : पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने भी दी जान

Latest News-Maharashtra : पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने भी दी जान

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870