Viral News : निकाह पढ़ने बैठना था लड़की को, बैठ गई मां, दामाद की हो गई सास से शादी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

धोखाधड़ी कर विधवा से शादी कराने का आरोप

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला देखने को मिला है। युवक ने भाई भाभी पर धोखाधड़ी कर 25 वर्ष बड़ी विधवा महिला के शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक अजीम है, जिसने बुधवार 16 अप्रैल को मेरठ के एसएसपी ऑफिस जाकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने प्रार्थना पत्र सौंपा है। उसका कहना है कि धोखे से उसकी शादी कराई गई है।

जो लड़की दिखाई गई थी उससे नहीं कराया निकाह

पीड़ित युवक ने बताया कि उसका रिश्ता तय करने के दौरान उसे जो लड़की दिखाई गई थी उससे उसका निकाह नहीं करवाया गया बल्कि निकाह कराने के लिए लड़की की विधवा मां से निकाह पढ़वा दिया गया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अजीम तारापुरी इलाके का रहने वाला है।

यहां वो अपने भाई नदीम और भाभी शायदा के साथ अपने पैतृक घर में रहता है। अजीम के मुताबिक उसके माता पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। युवक का कहना है कि वो अपने भाई और भाभी पर काफी भरोसा करता है। इस वर्ष 31 मार्च यानी ईद के दिन उसे ये बताया गया कि उसकी शादी भाभी की बड़ी बहन की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी।

लड़की से नहीं मां से करवाया निकाह

वो इस रिश्ते से खुश था। उसे शादी से पहले ही मंतशा दिखाई गई थी। इसके बाद उसने शादी के लिए सहमति दे दी। उस शाम ही दोनों का निकाह तय हुआ था। इस के बाद वो उसे फाजलपुर की बड़ी मस्जिद गया मगर जैसे ही मौलाना ने निकाह की रस्क को शुरू किया गया तो अजीम को ये पता चला कि उसका निकाह मंतशा से नहीं हो रहा। उसे पता चला कि उसका निकाह मंतशा की मां ताहिरा से करवाया जा रहा है। बता दें कि ताहिरा उम्र में अजीम से 25 वर्ष बड़ी है और विधवा है।

अजीम के साथ की मारपीट

उसको जैसे ही पता चला कि उसका निकाह मंतशा से नहीं बल्कि किसी और से हो रहा है तो उसने इसका विरोध किया। अजीम के भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने अजीम के साथ मारपीट भी की। अजीम को ये धमकी भी दी गई कि अगर इसकी शिकायत उसने की तो उसे बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाया जा एगा। अजीम ने कहा कि वो मानसिक रूप से परेशान हो गया है।

शादी

हर एंगल से मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना पर एसएसपी विपिन ताडा से अजीम ने मुलाकात की है और शिकायत की है। अजीम ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामला बेहद गंभीर है, जिसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।