Weather- उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश-आंधी का अलर्ट

Read Time:  1 min
Heatwave wreaks havoc in North India
Heatwave wreaks havoc in North India
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, तो दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु (Tamil Nadu) और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश और आंधी का खतरा मंडरा रहा है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

उत्तर भारत में लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कई इलाकों में दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक मूसलाधार बारिश, बिजली कड़कने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की भी संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका

आईएमडी के अनुसार केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 25 और 26 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।