Virat Kohli Vijay Hazare Trophy : 16 साल बाद घरेलू क्रिकेट में कोहली की वापसी | विजय हजारे ट्रॉफी…

Read Time:  1 min
Virat Kohli Vijay Hazare Trophy
Virat Kohli Vijay Hazare Trophy
FONT SIZE
GET APP

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy : भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग 16 साल के लंबे अंतराल के बाद कोहली एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ के बीच उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का फैसला लिया है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने 24 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम की ओर से खेलने की अपनी उपलब्धता से संघ को अवगत कराया है।

“कोहली ने हमें टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता बता दी है। उनके शामिल होने से ड्रेसिंग रूम का माहौल और भी सकारात्मक होगा,” रोहन जेटली ने कहा। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि कोहली कितने मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

Read aslo : केन्द्रीय मंत्री ने हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन के कामों का किया निरीक्षण

गौरतलब है कि विराट कोहली ने आखिरी बार फरवरी 2010 में सर्विसेज के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला था। इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हो गए। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके कोहली फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और फॉर्म बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख कर रहे हैं।

शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली टीम 24 दिसंबर को बेंगलुरु में (Virat Kohli Vijay Hazare Trophy) आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली कुल छह लीग मैच खेलेगी।

इस बीच, हाल ही में बीसीसीआई ने यह नियम लागू किया है कि केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी यदि राष्ट्रीय ड्यूटी पर नहीं हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा। इसी कड़ी में खबरें हैं कि रोहित शर्मा भी मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रांची में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 135 रन की शानदार पारी खेलकर अपने शानदार फॉर्म का परिचय दिया। अब फैंस घरेलू क्रिकेट में भी उनके बल्ले से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।