पटना/नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha Election) के दूसरे फेज की 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और इसके लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं। इस चरण में 1,302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।
दूसरे चरण की सीटें और मतदाता विवरण
- 122 सीटों में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति, और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
- लगभग 3.7 करोड़ मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिसमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिला शामिल हैं।
- इस चरण के लिए 20 जिलों में 45,399 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राजनीतिक दांव-पेंच
बिहार के दूसरे चरण में एनडीए (NDA) और महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
असदुद्दीन ओवैसी, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और कांग्रेस के लिए भी करो या मरो वाली स्थिति बन चुकी है।
सीटों का वितरण
दूसरे चरण में मतदान हो रहा है:
- गयाजी: 10, कैमूर: 4, रोहतास: 7, औरंगाबाद: 6
- अरवल: 2, जहानाबाद: 3, नवादा: 5, भागलपुर: 7
- बांका: 5, जमुई: 4, सीतामढ़ी: 8, शिवहर: 1
- मधुबनी: 10, सुपौल: 5, पूर्णिया: 7, अररिया: 6
- कटिहार: 7, किशनगंज: 4, पूर्वी चंपारण: 12, पश्चिमी चंपारण: 9
पार्टियों का दांव और उम्मीदवार
- एनडीए: बीजेपी 53 सीटों, जेडीयू 44 सीटों, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 6, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम 4, एलजेपी (आर) 15 सीटें।
- महागठबंधन: आरजेडी 71, कांग्रेस 37 सीटें।
- अन्य: एआईएमआईएम 21 सीटों, वीआईपी 7, सीपीआई (माले) 7, सीपीआई 4, सीपीएम 1।
पिछले चुनाव का परिदृश्य2020 में इस चरण की 66 सीटें महागठबंधन और 49 सीटें एनडीए के पास थीं
- बीजेपी 42, जेडीयू 20
- जीतनराम मांझी की पार्टी 4
- आरजेडी 33, कांग्रेस 11, सीपीआई माले 5
- एआईएमआईएम 5, बसपा 1, निर्दलीय 1
दिग्गज नेताओं की अग्निपरीक्षा
इस चरण में कई मौजूदा और पूर्व मंत्रियों के साथ दो पूर्व उपमुख्यमंत्री भी चुनावी मैदान में हैं।
- रेणु देवी (बेतिया), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार)
- सुमित कुमार सिंह, जमा खान, जयंत राज, नीतीश मिश्रा, नारायण प्रसाद, शीला मंडल, लेशी सिंह
- बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद जेडीयू, मुरारी प्रसाद गौतम एलजेपी, बीमा भारती आरजेडी, उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और तकनीकी उपाय किए हैं।
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB) की 500+ कंपनियां पूरे राज्य में तैनात।
- प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पर्यवेक्षक नियुक्त।
- वेबकास्टिंग की व्यवस्था बूथों पर पारदर्शिता के लिए।
Read More :