తెలుగు | Epaper

Jodhpur- वांगचुक की तबीयत अचानक बिगड़ी, पुलिस ने एम्स इमरजेंसी में कराया भर्ती

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Jodhpur- वांगचुक की तबीयत अचानक बिगड़ी, पुलिस ने एम्स इमरजेंसी में कराया भर्ती

जोधपुर। एक्टिविस्ट और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक की तबीयत जोधपुर सेंट्रल जेल में अचानक खराब हो गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार सुबह पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। यहां करीब डेढ़ घंटे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत मेडिकल चेकअप किया।

पेट की समस्या और शरीर में दर्द की शिकायत

एम्स सूत्रों के अनुसार सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत है। इसके अलावा उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द महसूस हो रहा था। अस्पताल की इमरजेंसी में गैस्ट्रोलॉजिस्ट द्वारा उनकी जांच की गई और आवश्यक परीक्षण किए गए। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम उन्हें वापस जेल लेकर रवाना हो गई।

पहले भी एम्स लाया जा चुका है

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब वांगचुक को इलाज के लिए एम्स लाया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। जेल में रहते हुए वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे थे, जिसे लेकर उनके परिजनों और समर्थकों ने भी चिंता जताई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने जेल प्रशासन को लगाई थी फटकार

वांगचुक की बिगड़ती सेहत को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जेल प्रशासन को फटकार लगाई थी। गुरुवार, 29 जनवरी को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने आदेश दिया था कि सोनम वांगचुक की जांच किसी सरकारी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर, विशेष रूप से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से कराई जाए।

कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए थे कि मेडिकल जांच की पूरी रिपोर्ट 2 फरवरी तक अदालत में पेश की जाए।

आंदोलन से गिरफ्तारी तक का सफर

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक देश के जाने-माने वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे लद्दाख क्षेत्र को राज्य का दर्जा दिए जाने और उसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इसी आंदोलन के दौरान उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार

देश-विदेश में पहचान

वांगचुक पिछले चार महीनों से जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) में बंद हैं। उनका नाम आम जनता के बीच तब और चर्चित हुआ जब मशहूर हिंदी फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ का एक प्रमुख किरदार उनके जीवन और विचारों से प्रेरित बताया गया। शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर उन्हें देश-विदेश में विशेष पहचान मिली है।

Read More :

6G में भारत वर्ल्ड लीडर? सिंधिया का दावा!

6G में भारत वर्ल्ड लीडर? सिंधिया का दावा!

12 फरवरी को भारत बंद, क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?

12 फरवरी को भारत बंद, क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?

मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870