తెలుగు | Epaper

Latest News : जोधपुर जेल में वांगचुक की एंट्री से मचा हलचल

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : जोधपुर जेल में वांगचुक की एंट्री से मचा हलचल

हाई-प्रोफाइल कैदियों की सूची में जुड़ा एक और नाम

जोधपुर सेंट्रल जेल में जैसे ही वांगचुक (Wangchuk) को लाया गया, जेल परिसर में हलचल तेज हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई और सुरक्षा इंतज़ाम और अधिक सख्त कर दिए गए।

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आने के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल दुनिया भर में सुर्खियों में है। सोनम वांगचुक को शुक्रवार की शाम को जोधपुर (Jodhpur) सेंट्रल जेल लाया गया। इसके बाद शनिवार को जेल के बाहर वांगचुक के समर्थन में लोग जुटने शुरू हो गए। इसे देखते हुए जेल के भीतर और बाहर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। जेल के बाहर करीब 100 मीटर पर बैरिकेडिंग की गई है। जोधपुर सेंट्रेल जेल पहले भी कई बार हाई प्रोफाइल कैदियों को लेकर सुर्खियों में रही है

तिहाड़ जेल के बाद सबसे सुरक्षित जेल जोधपुर को माना जाता है

पूरे देश में तिहाड़ जेल के बाद सबसे सुरक्षित जेल जोधपुर को माना जाता है। जोधपुर सेंट्रल जेल रातानाडा इलाके में स्थित है और 20 फीट ऊंची दीवारों से घिरी है। जेल में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है, दीवारों के ऊपर कंटीले तार लगे हैं जिनमें करंट रहता है जिसके चलते इसे अभेद माना  जाता है। जेल के बाहर मुख्य द्वार पर सुरक्षा जांच होती है।

इसके बाद जेल में प्रवेश करने के दौरान आरएसी के जवानों के द्वारा सुरक्षा जांच की जाती है। वहीं सामान की जांच स्कैनर की मदद से की जाती है। उसके बाद मुख्य जेल के दोनों गेट खोलकर कैदी को अंदर लिया जाता है। जेल के भीतर की सुरक्षा भी सख्त है, जेल में जगह-जगह वॉच टावर भी लगाए गए हैं। 

26 सितंबर को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था

लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। आज (शनिवार) सुबह सवा दस बजे उनके समर्थन में एक युवक तिरंगा लिए जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गया। भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। युवक ने अपना नाम विजयपाल बताया। वह चूरू जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

साल 2017 में लॉरेंस बिश्नोई को जोधपुर के सेंट्रल जेल में ही कैद किया गया था

जोधपुर की सेंट्रल जेल में जम्मू कश्मीर के अलगाववादियों के अलावा बब्बर खालसा से जुड़े आतंकियों को भी रखा गया था। जोधपुर में पकड़ी गई आतंकियों की स्लीपर सेल के आरोपियों को भी इसी जेल में रखा गया। वहीं, इस जेल में भंवरी देवी अपहरण और हत्या के मामले में तत्कालीन कांग्रेस के मंत्री महिपाल मदेरणा सहित बड़े राजनेता भी रह चुके हैं। साल 2017 में लॉरेंस बिश्नोई को जोधपुर के सेंट्रल जेल में ही कैद किया गया था। हालांकि फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में कैद है।

वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी काला हिरण शिकार मामले में 2018 में जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी रह चुके हैं। सलमान को यहां कैदी नंबर 106 का बिल्ला दिया गया था। अभी इसी जेल में आसाराम बापू कैद है, वह दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आसाराम फिलहाल जमानत पर बाहर है।

सोनम वांगचुक की पत्नी कौन है?

गीतांजलि अंगमो ने कहा कि उन्हें अभी तक औपचारिक हिरासत आदेश की प्रति नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “आदेश की प्रति मिलते ही हम कानूनी जवाब तैयार करेंगे।”

सोनम वांगचुक किस लिए प्रसिद्ध हैं?

सोनम वांगचुक को एक शिक्षाविद, इनोवेटर और पर्यावरण कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है. ‘लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने लद्दाख के दूर-दराज़ के गांव से निकलकर एक प्रसिद्ध शिक्षाविद का सफ़र तय किया. 59 वर्षीय सोनम का जन्म साल 1966 में लेह के दुर्गम गांव उलेटोक्पो में हुआ था।

अन्य पढ़ें:

Latest Hindi News : मौलाना तौकीर को बरेली हिंसा के बाद लिया गया हिरासत में

Latest Hindi News : मौलाना तौकीर को बरेली हिंसा के बाद लिया गया हिरासत में

Latest Hindi News : सुकमा में नक्सल ठिकाने पर छापा, हथियार-बारूद बरामद

Latest Hindi News : सुकमा में नक्सल ठिकाने पर छापा, हथियार-बारूद बरामद

Latest Hindi News : हम जीतने के लिए लड़ेंगे, RJD से गठबंधन नहीं : ओवैसी

Latest Hindi News : हम जीतने के लिए लड़ेंगे, RJD से गठबंधन नहीं : ओवैसी

Latest Hindi News : जम्मू-कश्मीर में BSF की कार्रवाई, IG का खुलासा

Latest Hindi News : जम्मू-कश्मीर में BSF की कार्रवाई, IG का खुलासा

Latest Hindi News : सोनम वांगचुक को लद्दाख से भेजा गया उदयपुर जेल

Latest Hindi News : सोनम वांगचुक को लद्दाख से भेजा गया उदयपुर जेल

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : सभी सीटों पर शंकराचार्य उतारेंगे निर्दलीय गौ भक्त

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : सभी सीटों पर शंकराचार्य उतारेंगे निर्दलीय गौ भक्त

Latest News-Punjab : अबूधाबी से परमिंदर सिंह को किया गिरफ्तार

Latest News-Punjab : अबूधाबी से परमिंदर सिंह को किया गिरफ्तार

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर लगाया 2 लाख जुर्माना

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर लगाया 2 लाख जुर्माना

Latest News : PM मोदी का ओडिशा दौरा, ट्रेन से लेकर टेलीकॉम तक

Latest News : PM मोदी का ओडिशा दौरा, ट्रेन से लेकर टेलीकॉम तक

Latest News : हरियाणा में देर रात भूकंप के झटके, सोनीपत बना केंद्र

Latest News : हरियाणा में देर रात भूकंप के झटके, सोनीपत बना केंद्र

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर ने जंग को बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर ने जंग को बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

Latest Hindi News : भारत में बड़ी उपलब्धि : तीन सालों में 69% घटे बाल विवाह

Latest Hindi News : भारत में बड़ी उपलब्धि : तीन सालों में 69% घटे बाल विवाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870