తెలుగు | Epaper

UP- यूपी की नदियों में चलेगी वाटर मेट्रो, योगी सरकार की योजना

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP- यूपी की नदियों में चलेगी वाटर मेट्रो, योगी सरकार की योजना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में जल परिवहन को नया आयाम देने की दिशा में योगी सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। राजधानी लखनऊ की गोमती नदी (Gomati River) में वाटर मेट्रो (Water Metro) चलाने की तैयारी तेज हो गई है। यह परियोजना न केवल शहरी यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति देगी।

कोच्चि मेट्रो के विशेषज्ञों से तकनीकी मंथन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हाल ही में कोच्चि मेट्रो के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर गोमती नदी में वाटर मेट्रो संचालन की तकनीकी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगी योजना

योगी सरकार की यह योजना केवल गोमती नदी तक सीमित नहीं होगी। गोमती में सफल संचालन के बाद इसे प्रदेश के अन्य प्रमुख जल स्रोतों तक विस्तार देने की तैयारी है। इसमें मथुरा से आगरा तक यमुना नदी, गोरखपुर का रामगढ़ ताल, बलिया का सुरहा ताल और गंगा नदी में वाटर मेट्रो संचालन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

आधुनिक तकनीक से लैस होगी वाटर मेट्रो

वाटर मेट्रो सिर्फ नावों का संचालन नहीं, बल्कि एक अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली होगी। इसमें ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी), पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट, आधुनिक टर्मिनल और जेट्टी निर्माण जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी अध्ययन पर जोर

परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले 11 केवी हाईटेंशन इलेक्ट्रिकल लाइन, बोट चार्जिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम और पर्यावरणीय प्रभावों का गहन अध्ययन किया जा रहा है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

पर्यटन, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि वाटर मेट्रो से न सिर्फ यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीपीआर के आधार पर परियोजना की लागत तय की जाएगी, जिसके बाद बजट आवंटन और टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी

योगी कितनी बार मुख्यमंत्री बने थे?

भारतीय जनता पार्टी के सदस्य, आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे लगातार दो बार इस पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं।

भारत में सबसे अच्छा सीएम कौन है?

अगस्त 2020 में, इंडिया टुडे के “देश का मूड” सर्वेक्षण में आदित्यनाथ को भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया था।

Read More :

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870