Weather: मध्य-उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी और पूर्वी क्षेत्रों में 28 तक लू के आसार

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी  राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चल रही है। 28 अप्रैल तक इन  राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

देशभर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच मध्य, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी  क्षेत्रों और पूर्वी भारत के राज्यों में जबरदस्त लू चल रही है। झारखंड के चंद्रपुर में पारा  45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में  बारिश और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा का प्रकोप बना हुई है। मौसम विभाग ने अभी 28 अप्रैल तक लू चलने और 27 अप्रैल तक आंधी-तूफान और बारिश के साथ ब्रजपात जारी रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी  राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चल रही है। 28 अप्रैल तक इन  राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। दिल्ली, पश्चिम  बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों और झारखंड में भी लू का प्रकोप बना रहेगा। लोगों को  दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है।  

यहां 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है। गुजरात में भी अगले 3  दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की  संभावना है।

red:more: Meteorological Department,बिहार के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जल्द करवट लेगा मौसम

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।