పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Chhattisgarh: 14 साल बाद जब जेल से सजा काटकर लौटा पति

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 9, 2025 • 4:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तो पत्नी के हाथ में देखा 4 साल का बच्चा, पूरा मामला सुन रह गया दंग!

सरगुजा, छत्तीसगढ़ में एक पिता जेल में, बेटा सांप के डसने से मरा, मां को मुआवजा मिला. लालची तत्वों ने पैसे ठगे और फिर गलत काम किया. में महिला गर्भवती हुई, पति जेल से लौटा तो पुलिस में शिकायत की। सरगुजा

अम्बिकापुर:- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. जब एक पिता हत्या के आरोप में जेल जाता है और 14 साल कि सजा होती है, उस वक्त चार साल का बेटा गांव में छोड़ जाता है, जिसकी देख-रेख की जिम्मेदारी उसके मां के कंधों पर होती है. लेकिन एक दुर्भाग्य घटना से चार साल का बेटा दुनिया छोड़ देता है.

दरअसल सांप के डसने से बेटे की मौत हो जाती है. एक तरफ पति जेल में सजा काट रहा है, दूसरी तरफ बेटे की मौत से मां पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ता है कि उसके पिता को क्या जवाब देगी. जब वह जेल जा रहा था, तब बेटा स्वस्थ्य था. उसे कुछ समझ नहीं आता है और बेटे की मौत के सदमे से वह उभर भी नहीं पाती है.

महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

उसकी मां को मुआवजा राशि चार लाख रुपए मिलता है, जिसके बाद लालची तत्वों को भनक लगती है. मृत बच्चे की मां को वे लोग रोजाना बहला फुसलाकर बैंक से धीरे-धीरे करके सारा पैसा निकाल लेते हैं. उसके बाद दो युवक मृत की मां के साथ गैंगरेप करते रहे. नतीजा ये हुआ कि महिला गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद जब यह बच्चा चार साल का हुआ।

तभी पीड़ित महिला का पिता 14 साल की सजा काटने के बाद घर पहुंचा. पति ने चार साल के बच्चे को देख अपनी पत्नी से पूछताछ की, तब पत्नी ने सारी घटना से अवगत कराया. इसके बाद पति ने सीधे पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और अब जागे एफआईआर दर्ज हुआ।

महिला ने बताई सारी बात

महिला ने बताया कि पैसे मिलने की जानकारी परपटिया के यादव समुदाय के दो भाइयों को मिली, तो उन्होंने ग्रामीण बैंक में महिला का खाता खुलवाया. उसमें क्षतिपूर्ति राशि का चेक जमा करा दिया. दोनों भाइयों ने पीड़िता को बताया कि बैंक में कम ब्याज मिलेगा. उन्होंने ज्यादा ब्याज देने का झांसा दिया और बैंक से किश्तों में 3.92 लाख रुपए निकलवा लिए।

पति के विरोध करने पर दोनों भाइयों ने किया कैद

महिला का पति जेल से सजा काटने के बाद छूटा, तो उसने पत्नी से क्षतिपूर्ति राशि और बच्ची के संबंध में पूछताछ की. 19 अप्रैल को पीड़िता का पति बैंक स्टेटमेंट लेकर दोनों भाइयों के पास गया और कहा कि उन्होंने पैसे निकलवाकर रख लिया है, तो दोनों भाइयों ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और एक घर में बंद कर दिया. पुलिस ने शिकायत के बाद उसे छुड़ाया।

महिला ने बताया कि दोनों भाई उसे मार्शल वाहन में बैठाकर बैंक ले जाते थे और रास्ते में गाड़ी रोककर दोनों भाइयों ने रेप किया. महिला ने इसकी जानकारी शर्म से किसी को नहीं दी. इस बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई और एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी उम्र चार साल है. पति जैसे ही जेल से बाहर आया, सारी घटना सुन चौंक गया और सीधा पुलिस में शिकायत की।

Read more: छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट

#Chhattisgarh Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.