छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट

Read Time:  1 min
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
FONT SIZE
GET APP

आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। गुजरात में हीटवेव और उमस बनी रह सकती है।

बीते दिन कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद कर्नाटक के अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। इधर, राजस्थान में आंधी-बारिश देखने को मिली। हालांकि, बाड़मेर, जैसलमेर के एरिया में गर्मी बढ़ने लगी है।

तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश

तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में 97.8 mm बारिश हुई। वहीं, हैदराबाद में 91 mm हुई। इस वजह से चारमीनार के प्लास्टर का एक हिस्सा टूट गया। ASI ने बताया कि मीनार के दूसरे तल की टुकड़ा गिरा है। गिरा हुआ हिस्सा पत्थर के स्ट्रक्चर के ऊपर सजावटी हिस्सा था।

दिल्ली में उच्चतम तापमान

दिल्ली में बीते दिन सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली का तापमान: अधिकतम तापमान 39°C, न्यूनतम तापमान 15.6°C।

गर्मी का असर: दिन में गर्मी, रात में ठंडक का अहसास।

दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश

देश के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

  • राज्य विशेष: कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना में बारिश।
  • अस्थायी मौसम बदलाव: बारिश के बाद तापमान में गिरावट संभव।

आंधी-बारिश वाले राज्यों के लिए IMD की सलाह

  • घर के अंदर रहें, खिड़कियां, दरवाजे बंद रखें और यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें।
  • सुरक्षित आश्रय लें, पेडों के नीचे न खड़ें हो।
  • कॉन्क्रीट के फर्श पर न लेटें और कॉन्क्रीट की दीवारों से न टिकें।
  • बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
  • बिजली कड़कने पर तुरंत नदी, तालाब, नहर से निकलें।
  • बिजली की सभी वस्तुओं से दूर रहें।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।