తెలుగు | Epaper

Vellore : सोती पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति आरोपी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Vellore : सोती पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति आरोपी

घरेलू विवाद के चलते पति ने खौफनाक कदम उठाया।- नींद में मौत का झटका- पत्नी के हाथ-पैर बांधकर दिया करंट, घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

वेल्लोर में अवैध संबंध (Vellore) में शक में पति ने सोते समय बिजली का झटका देकर पत्नी की हत्या कर दी. मृतका के मात-पिता की शक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल की. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

तमिलनाडु के वेल्लोर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति ने (avaidh sambandh) अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को सोते समय बिजली का झटका देकर मार डाला और फिर इसे नेचुरल मौत दिखाने के लिए एक बड़ा ड्रामा रचा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो मामला सामने आया. घटना वेल्लोर जिले के पल्लिकोंडा के पास कट्टुक्कोलाई गांव की है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है

कट्टुक्कोलाई गांव निवासी करुणाकरण की शादी करुणगालिकुप्पम निवासी कलाईअरासी (33) के साथ हुई थी. दोनों की शादी के 14 साल हो गए थे. गुरुवार सुबह कलाईअरासी अपने घर में बिस्तर पर मृत पाई गई. उसके पति करुणाकरण ने दावा किया कि उसने सुबह 7 बजे अपनी पत्नी का शव बिस्तर पर देखा और तुरंत इसके बारे में अपने पिता को बताया और कहा कि उसकी मौत नींद में हुई है।

अन्य पढ़े: Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

माता-पिता के शक पर पुलिस शुरू हुई जांच

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, कलाईअरासी के माता-पिता करुणाकरण की बातों से सहमत नहीं हुए. परेशान और कुछ गलत होने का शक होने पर उन्होंने पल्लीकोंडा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के पति से पूछताछ शुरू की. करुणाकरण ने शुरू में अपनी पत्नी की अचानक मौत के बारे में अनजान होने का नाटक किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस की पूरी रात पूछताछ के बाद करुणाकरण ने अपनी पत्नी के हत्या की कबूल की और बताया कि कलाईअरासी के बर्ताव पर लगातार शक हो रहा था कि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इस कारण उसकी हत्या कर दी. अपने कबूलनामे में करुणाकरण ने हत्या की साजिश की पूरा कहानी पुलिस को बताई।

पति ने ऐसे कि पत्नी की हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने बताया कि बुधवार रात को, जब कलाईअरासी सो गई, तो उसने सावधानी से उसके हाथों और पैरों में बिजली के तार जोड़े और उसे बिजली का झटका देकर मार डाला. यह काम करने के बाद, उसने मामले को छिपाने की कोशिश की और अगली सुबह शांति से उसके माता-पिता को बताया कि उसकी मौत बीमारी से हुई है, ताकि वह पकड़ा न जाए. दोनों के तीन बेटे हैं।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870