పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: November 8, 2025 • 5:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मेरठ: यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्या (Mudar) कर दी। इस घटना से एसपी देहात ने पर्दा उठाया और मामले की पूरी जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

मेरठ में बेवफा पत्नी ने प्रेमी (Lover) के साथ मिलकर पति को मार डाला। पिछले आठ महीनों के अंदर अब तक 4 पतियों की पत्नी की बेवफाई की वजह से मौत हो चुकी है। ताजा मामला रोहटा थाना क्षेत्र का है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर चुन्नी से गला घोंटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी की मदद से पति को नहर में फेंक दिया, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई

एसपी का सामने आया बयान

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी नहर में डूबने से मौत की सूचना मिली थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। गहराई से जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी।

अन्य पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट की खामी दूर, उड़ान सेवा बहाल

योजना के तहत काजल ने पहले अनिल को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसे नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में उनकी पूरी चाल उजागर हो गई।

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी काजल से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। काजल ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके थे, लेकिन कुछ समय पहले उसका अपने पुराने प्रेमी से फिर संपर्क हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने अनिल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने काजल और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

मेरठ में मुस्लिम आबादी कितनी है?

मेरठ में भारत के मुख्य शहरों में, सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या है, जो 34.43 के लगभग है

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #MeerutMurder #ShockingCase #UttarPradesh

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.