పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Wife’s ‘poisonous’ planपत्नी का ‘जहरीला’ प्लान और वाइपर कांड, कातिल बीवी और पति के बगल में सांप

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 17, 2025 • 11:57 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में अमित नामक युवक की मौत का मामला हत्या निकला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी रविता का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था।

मेरठ: मेरठ में सर्पदंश से युवक की मौत मामले में नाटकीय खुलासा हुआ है। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस ने पूछताछ बाद खुलासा किया है कि मृतक की पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्‍या कर दी। इसके बाद शव के नीचे सांप रख दिया ताकि लगे कि सांप के काटने से मौत हुई है।

घटना बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है। यहां दो दिन पहले अमित नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव चारपाई पर मिला और आश्चर्यजनक रूप से शव के नीचे एक सांप दबा मिला था। परिजन और ग्रामीणों को लगा कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोल दी साजिश की परतें

बुधवार की शाम जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि अमित की मौत गला दबाने से हुई है, न कि सर्पदंश से। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया दिया।

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि मामला सिर्फ हादसा नहीं है, बल्कि हत्या है जिसे छुपाने की कोशिश की गई। पूछताछ में सामने आया कि अमित की पत्नी रविता के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध थे। इस अवैध रिश्ते में बाधा बन रहे अमित को रास्ते से हटाने के लिए रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची।

पुलिस की मानें तो पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई और फिर एक जहरीला सांप लाकर उसकी लाश के नीचे रख दिया गया, ताकि सांप के काटने से मौत प्रतीत हो। शव पर सांप के काटने के निशान भी मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि साजिश के तहत शव को सांप से कटवाया गया था।

पत्नी उसके प्रेमी सहित एक अन्य युवक हिरासत में

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा बताया कि पुलिस ने रविता, उसके प्रेमी और गांव के ही एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीनों से साजिश रचने के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

red:more: पत्नी की हथौड़े से हत्या: इंजीनियर बेगम को मारकर सीधे पहुंचा थाने



#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.