పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National: बाघ के हमले से महिला की मौत, दो व्यक्ति घायल

Author Icon By digital
Updated: July 17, 2025 • 5:48 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तीन घंटे के भीतर दो बाघों ने ग्रामीणों पर किया हमला

पीलीभीत (Pilibhit) के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दो अलग-अलग गांवों में तीन घंटे के भीतर दो बाघों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा मडरिया में बाघ (Tiger) ने 50 वर्षीय महिला तृष्णा को मार डाला। उसका क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कुछ मिनट पहले इसी गांव में 20 वर्षीय निलेश पर भी बाघ ने हमला किया था, लेकिन उसके दोस्त हरिवंश ने बाघ से भिड़कर उसकी जान बचा ली।

खेत जाते समय बाघ ने किया हमला

मंडरिया गांव से पूर्व सहजनिया और अनवरगंज गांवों में एक अन्य बाघ को देखा गया। सुबह करीब छह बजे बाघ ने सहजनिया गांव निवासी मीना (50) पर उस समय हमला कर दिया जब वह खेत जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि गन्ने के खेत से निकले बाघ ने महिला को दबोच लिया और करीब 20 मीटर तक खींचकर ले गया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर भाग गया। हमले से मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें और नितेश का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

भारी पुलिस बल के साथ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भारी पुलिस बल के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्र में बाघ और मानव के बीच संघर्ष की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में आदमखोर बाघ की गहन निगरानी करने का निर्देश दिया। सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बाघ पर टीमें सक्रियता के साथ नजर रख रही हैं तथा रेंजर शेर सिंह के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी है।

Read More : National: 30 कांग्रेस सदस्य एक दिन के लिए निलंबित, डीएपी खाद पर हंगामा

#Hindi News Paper breakingnews latestnews Pilibhit Pilibhit Tiger Attack

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.