తెలుగు | Epaper

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

पति के साथ गरबा कर रही थी महिला, अचानक गिर पड़ी जमीन पर

मध्य प्रदेश के एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डांडिया नाइट का उत्सव चल रहा था, हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और उल्लास का माहौल था। इसी बीच एक महिला, जो अपने पति के साथ गरबा डांस (Garba Dance) कर रही थी, अचानक जमीन पर गिर पड़ी।

सब कुछ अचानक हुआ, किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुशी-खुशी नाच रही थी, तभी वह एकाएक बेहोश होकर गिर पड़ी। पहले तो लोग इसे मजाक या डांस का हिस्सा समझ बैठे, लेकिन जब वह नहीं उठी, तब हड़कंप मच गया

खरगोन: मध्य प्रदेश (MP) के खरगोन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की गरबा करते-करते अचानक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ गाने पर गरबा डांस कर रही थी। डांस करते-करते महिला अचानक से जमीन पर गिर गई, जिसके बाद उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी सांसे थम गई थीं।

अन्य पढ़ें: नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत

पति के साथ कर रही थी डांस

दरअसल, मध्य प्रदेश खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। यहां पलासी गांव में दुर्गा पंडाल के सामने गरबा डांस करने के दौरान एक महिला अचानक जमीन पर गिर गई। हार्ट अटैक के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ “ओ मेरे ढोलना” गाने पर गरबा डांस कर रही थी। महिला के जमीन पर गिरते ही हड़कंप मच गया। 

घटना का वीडियो आया सामने

जानकारी के मुताबिक पलासी गांव में सिंगाजी मंदिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई है। दुर्गा पंडाल में 19 वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णलाल के साथ रविवार की रात गरबा डांस कर रही थी। इस दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गई। वहीं गरबा के दौरान जमीन पर गिरने का उसका वीडियो अब सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मई में हुई थी शादी

मध्य प्रदेश

महिला के अचानक जमीन पर गिर जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांस बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी साल मई में कृष्ण पाल से हुई थी। वहीं अब सोनम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने बनाई है। वीडियो में महिला को अचानक से जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है।

नवरात्रि में गरबा का क्या इतिहास है?

गरबा (Garba): “गरबा” शब्द संस्कृत शब्द गर्भ से आया है। इस नृत्य को आमतौर पर एक मिट्टी के मटके के चारों ओर घेरा बनाकर किया जाता है, जिसके अंदर एक दीया होता है। इसे गर्भदीप कहा जाता है, जो गर्भ में पल रहे भ्रूण और जीवन के निरंतर चक्र का प्रतीक है। इस तरह गरबा का संबंध जीवन के चक्र और देवी दुर्गा की शक्ति से है।

गरबा की कहानी क्या है?

शुरुआत गुजरात से होती है, जहां यह देवी दुर्गा की पूजा से जुड़ा एक पारंपरिक लोक नृत्य है। इसका संस्कृत शब्द “गर्भ” से निकला है, जिसका अर्थ है गर्भ या जीवन, और यह नृत्य देवी की सृजन शक्ति और नारीत्व का सम्मान करता है। गरबा का प्रदर्शन देवी दुर्गा की प्रतिमा या एक मिट्टी के दीपक के चारों ओर, एक गोलाकार वृत्त में किया जाता है, और यह नवरात्रि के दौरान सबसे अधिक प्रसिद्ध है। 

अन्य पढ़ें:

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870