పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bengaluru : लंच ब्रेक पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 18, 2026 • 10:57 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

एक दर्दनाक सड़क हादसे में लंच ब्रेक के दौरान बाहर निकली महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी।

बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बेंगलुरु: सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में सड़कों पर तेज रफ्तार भरते बेलगाम वाहनों ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली। मंगलवार राजाजीनगर में एक तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से 26 साल की एक महिला की मौत हो गई। महिला कर्मचारी एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी और वह लंच लेने के लिए दफ्तर से बाहर निकली थी

HDFC बैंक में काम करती थी महिला

जानकारी के मुताबिक 26 साल की योगेश्वरी नाम की महिला (HDFC) बैंक में काम करती थी। वह राजाजी नगर स्थित ब्रांच में तैनात थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे उस वक्त हुआ जब वह लंच लेने के लिए जा रही थी। जानकारी के मुताबिक योगेश्वरी HDFC होम लोन ऑफिस के सामने सड़क पार कर रही थी, उसी वक्त एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि योगेश्वरी सड़क पर कई फीट दूर जा गिरीं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बाइक की भीषण टक्कर और सड़क पर गिरने से योगेश्वरी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से योगेश्वरी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर अंदरुनी चोटों और ज्यादा रक्तस्राव के चलते उन्होंने इलाज के दौरान रात 11.30 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य पढ़े: US Iran tensions : मध्य-पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती, तनाव बढ़ा

हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

वहीं इस हादसे का रोंगटे खड़ा कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में बाइक सवार को लापरवाही से वाहन चलाते हुए देखा जा सकता है। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि सड़क की डिवाइडर के पास योगेश्वरी और एक अन्य महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान योगेश्वरी जब सड़क को क्रॉस करने लगती है तभी काफी तेज रफ्तार में एक बाइक आती है और योगेश्वरी को टक्कर मार देती है। बाइक की टक्कर लगते ही योगेश्वरी हवा में उछल जाती है और दूर जा गिरती है। वहीं बाइक सवार भी गिर जाता है। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग जाती है।

हादसे से स्थानीय लोगों में रोष

इस घटना के बाद इलाके के निवासियों और बैंक कर्मचारियों में गहरा रोष है। राजाजीनगर जैसे व्यस्त इलाकों में दोपहर के समय भी वाहन चालक गति सीमा का पालन नहीं करते। यहां बेलगाम तरीके से लोग तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं जिससे पैदल चलने वाले लोगों में हादसे का खौफ बना रहता है।

अन्य पढ़े:

#BengaluruAccident #RoadSafety #Rajajinagar #BreakingNews #HindiNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.