West Bengal : शुभेंदु सरकार के आने के बाद से एक्शन में पुलिस

Read Time:  1 min
West Bengal
West Bengal
FONT SIZE
GET APP

हावड़ा: पश्चिम बंगाल West Bengal में शुभेंदु सरकार आते ही अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल पुलिस ने कुख्यात क्रिमिनल आकाश सिंह को लेकर मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशनों के क्राइम सीन का दौरा किया है।

पुलिस, हावड़ा शहर के कुख्यात क्रिमिनल आकाश सिंह (Akash Singh) को अपनी कस्टडी में लेकर फील्ड में ले गई है। सभी पुराने क्राइम की गुत्थी सुलझाने के लिए मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशनों के इन्वेस्टिगेटर ने अलग-अलग क्राइम सीन का दौरा किया। इस रिकंस्ट्रक्शन का मुख्य मकसद यह जांचना था कि उसने क्राइम की प्लानिंग कैसे की और किसकी मदद ली। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, अपराधी को कड़ी सिक्योरिटी में इलाके में लेकर आई और घटना की सारी जानकारी चेक की।

अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन

ब्लैक कलर के बरमूडे में सड़क पर हथकड़ी में घुमाए जा रहे एक अपराधी (Criminal) ने बताया, “मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों घुमाया जा रहा है! मुझे पुलिस ने कहा कि तुम्हें घुमाया जाएगा और अभी घुमाया जा रहा है! मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है!”

हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल West Bengal में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और अब बीजेपी की सरकार आ गई है। शुभेंदु अधिकारी राज्य के सीएम हैं और उन्होंने सत्ता संभालते ही संदेश दे दिया है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी एक्शन हो रहा है और बुलडोजर गरज रहा है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 208 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है और तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर ही सिमट गई। 

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।