తెలుగు | Epaper

Rajasthan : 15 गांवों की महिलाओं पर स्मार्टफोन इस्तेमाल पर रोक

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Rajasthan : 15 गांवों की महिलाओं पर स्मार्टफोन इस्तेमाल पर रोक

राजस्थान के जालौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत ने 15 गांवों की महिलाओं के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

पंचायत का तर्क क्या है?

पंचायत का कहना है कि स्मार्टफोन (smart fone) के बढ़ते इस्तेमाल से सामाजिक अनुशासन और पारिवारिक माहौल पर असर पड़ रहा है। इसी वजह से महिलाओं के फोन इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

राजस्थान के जालौर जिले में पंचायत ने अजीबोगरीब फरमान सुनाया है. जिले की सुंधामाता पट्टी से जुड़े चौधरी समाज की पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. यह फैसला 26 जनवरी से लागू किया जाएगा

राजस्थान के पंचायत के आदेश के अनुसार, अब इन गांवों की महिलाएं स्मार्टफोन या कैमरे वाले (mobile phone) मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगी. उन्हें केवल की-पैड वाले सामान्य मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी. इतना ही नहीं, शादी समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सार्वजनिक आयोजन या यहां तक कि पड़ोसी के घर जाते समय भी मोबाइल फोन साथ ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

बैठक में 14 पट्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे

यह निर्णय रविवार को जालौर जिले के गाजीपुर गांव में आयोजित चौधरी समाज की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता सुंधामाता पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की. बैठक में 14 पट्टियों के प्रतिनिधि और समाज के पंच मौजूद रहे. इस दौरान मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग और उसके कथित दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समाज अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने बताया कि यह प्रस्ताव देवाराम कारनोल पक्ष की ओर से रखा गया था, जिसे पंच हिम्मतराम ने बैठक में पढ़कर सुनाया. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि समाज की बहू-बेटियां केवल कॉलिंग के उद्देश्य से की-पैड मोबाइल फोन का ही इस्तेमाल करेंगी।

अन्य पढ़े: BANGLADESH- चरमपंथ के मुद्दे पर यूनुस सरकार घिरी, शेख हसीना ने लगाए गंभीर आरोप

हालांकि, पंचायत के फैसले में कुछ छूट भी दी गई है. पढ़ाई करने वाली बच्चियों को यदि मोबाइल की आवश्यकता होगी, तो वे अपने घर के भीतर रहकर मोबाइल का उपयोग कर सकेंगी. लेकिन उन्हें भी सामाजिक कार्यक्रमों, शादी समारोह या पड़ोसियों के घर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

पंचायत ने फैसले के पीछे बताई वजह

इस फैसले के पीछे जो कारण बताया गया है, उसके अनुसार महिलाओं के पास स्मार्टफोन होने से छोटे बच्चे मोबाइल का अधिक उपयोग करने लगे हैं. इससे बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका जताई गई है. पंचायत का मानना है कि इस फैसले से बच्चों को मोबाइल की लत से बचाया जा सकेगा।

राजस्थान के पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में मोबाइल उपयोग को लेकर बनाए गए नियम सभी संबंधित गांवों में समान रूप से लागू होंगे. ये नियम जालौर जिले के गाजीपुरा, पावली, कालड़ा, मनोजिया वास, राजीकावास, दातलावास, राजपुरा, कोड़ी, सिदरोड़ी, आलड़ी, रोपसी, खानादेवल, साविधर, भीनमाल के हाथमी की ढाणी और खानपुर गांवों में लागू किए जाएंगे।

पंचायत के इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे बच्चों के स्वास्थ्य के हित में बताया जा रहा है, तो वहीं कुछ इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर पाबंदी के रूप में देख रहे हैं।

मोबाइल फोन के क्या दुष्परिणाम हैं?

लेकिन मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से कई दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। आंखों की समस्याएं: मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों में तनाव और समस्याएं हो सकती हैं। गर्दन और पीठ की समस्याएं: मोबाइल को गलत तरीके से पकड़ने से गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है। नींद की कमी: मोबाइल का उपयोग रात में करने से नींद की कमी हो सकती है।

अन्य पढ़े:

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Weather- जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी

Weather- जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी

National- एयर मार्शल वालिया बने ईस्टर्न एयर कमांड चीफ, रणनीति में अहम भूमिका

National- एयर मार्शल वालिया बने ईस्टर्न एयर कमांड चीफ, रणनीति में अहम भूमिका

Bihar- बिहार में 2030 तक एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य- राज्यपाल

Bihar- बिहार में 2030 तक एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य- राज्यपाल

Bihar- जाली नोटों का गिरोह पकड़ा गया, 25 लाख नेपाली और 18,500 भारतीय नोट बरामद

Bihar- जाली नोटों का गिरोह पकड़ा गया, 25 लाख नेपाली और 18,500 भारतीय नोट बरामद

National- ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय में बढ़ा खतरा, झीलें बन रहीं बम

National- ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय में बढ़ा खतरा, झीलें बन रहीं बम

Earthquake- बारामूला से अंडमान तक 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

Earthquake- बारामूला से अंडमान तक 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

National- रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 4 आरोपी रिमांड पर, मास्टरमाइंड की तलाश

National- रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 4 आरोपी रिमांड पर, मास्टरमाइंड की तलाश

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870