తెలుగు | Epaper

UP: हल छठ में व्रत रखकर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

Kshama Singh
Kshama Singh
UP: हल छठ में व्रत रखकर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

बिना जोता-बोया अनाज खाकर तोड़ा व्रत

प्रयागराज : पुत्र की लम्बी उम्र के लिए माताओं ने व्रत रखकर हलषष्ठी माता से दुआ मांगी। हल छठ पर्व के दौरान व्रत रखकर बिना जोता-बोया अनाज खाकर अपना व्रत तोड़ा। महिलाओं द्वारा कांस ,महुआ के पत्ते के दोने, मिट्टी की चुकरी एवं टोकनी से पूजा-अर्चना कर अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए कामना की। पुत्रवती माताओं द्वारा हल छठ का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कांस, महुआ के पत्ते एवं मिट्टी के बर्तन शंकरगढ़ में जगह-जगह दुकान लगाकर बेचे गए

पुत्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की जाती है

हल छठ का पर्व विशेषकर पुत्रवती महिलाओं द्वारा मनाया जाता है पर्व को लेकर आज शंकरगढ़ क्षेत्र में पड़वा वाली भैस के दूध का विशेष महत्व रहता है। लिहाजा शंकरगढ़ में पड़वा वाली भैंस का दूध का भाव 60 से 70 रुपए लीटर तक रहा। वहीं पसई के चावल का भाव भी आसमान में रहा। पूजा के दौरान पूजन सामग्री में गेहूं, चना, ज्वार, मक्का, धान, जौ, महुआ शामिल रहता है तथा प्रसाद के रूप में इसे वितरित किया जाता है। इसके अलावा पूजा के दौरान पड़वा वाली भैंस की दही का सेवन किया जाता है। दिन भर माताओं द्वारा व्रत रखकर अपने पुत्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की जाती है।

हल छठ

व्रत करने के बाद हुआ था भगवान कृष्ण का जन्म

पर्व का महत्व बताया जाता है कि हरछठ का पर्व महिलाओं द्वारा अपने पुत्र के दीर्घायु होने की मंगल कामना को लेकर किया जाता है।शास्त्रों के मुताबिक भगवान कृष्ण की माता देवकी ने यह व्रत एक ऋषि के बताए अनुसार उस समय किया था, जब कंस द्वारा उनकी संतानों का वध किया जा रहा था। ऋषि के बताए अनुसार व्रत करने के बाद भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। तब से लेकर आज तक विवाहित महिलाओं द्वारा यह व्रत परम्परा के अनुसार किया जाता है।

जो भादौ कृष्णपक्ष षष्ठी को व्रत करेगा उसका पुत्र दीर्घायु होगा

एक कथा रामायण काल की भी है जब भगवान राम के वनगमन के बाद जब भरत सहित तीनों माताएं चित्रकूट जा रही थीं तब वन में पलाश, काश, महुआ और बैर द्वारा भगवान राम के कहने पर भरत का रास्ता सुगम करने पर वरदान दिया था कि जो पुत्रवती माता भादौ कृष्णपक्ष षष्ठी को व्रत करेगा उसका पुत्र दीर्घायु होगा। वहीं देवरा ग्राम पंचायत के इटवा में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर के सामने औरतों ने छठी माता की पूजा अर्चना की और अपने पुत्र के लंबी उम्र वा चिरंजीव रहने की कामना किया।

Unnao: कार बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का भण्डाफोड़,13 कार बरामद

27 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

27 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

जदयू ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव की पहली उम्मीदवार सूची

जदयू ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव की पहली उम्मीदवार सूची

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

SC ने दी सशर्त अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों वाली दिवाली

SC ने दी सशर्त अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों वाली दिवाली

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक का देहांत

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक का देहांत

NDA बाहर, नीतीश नहीं लौटेंगे

NDA बाहर, नीतीश नहीं लौटेंगे

सारण में CISF बस पर ट्रक की टक्कर, 20 से ज्यादा घायल

सारण में CISF बस पर ट्रक की टक्कर, 20 से ज्यादा घायल

ECINet एप से वोटर सहायता शुरू, बिहार में हुआ पहला ट्रायल

ECINet एप से वोटर सहायता शुरू, बिहार में हुआ पहला ट्रायल

ब्रह्मपुत्र पर चीन का विशाल बांध परियोजना, पड़ोसी देशों में बढ़ी चिंता

ब्रह्मपुत्र पर चीन का विशाल बांध परियोजना, पड़ोसी देशों में बढ़ी चिंता

सीट बंटवारे पर नाराज उपेंद्र कुशवाहा, दिल्ली में शाह से करेंगे मुलाकात

सीट बंटवारे पर नाराज उपेंद्र कुशवाहा, दिल्ली में शाह से करेंगे मुलाकात

अमेरिका में भारतीय छात्रों के दाखिले में बड़ी कमी

अमेरिका में भारतीय छात्रों के दाखिले में बड़ी कमी

मनीष कश्यप बोले-18 अक्टूबर को नामांकन, प्रशांत संग नई शुरुआत

मनीष कश्यप बोले-18 अक्टूबर को नामांकन, प्रशांत संग नई शुरुआत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870