తెలుగు | Epaper

UP : आज से बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, तीन दिन मिलेगी सुविधा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : आज से बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, तीन दिन मिलेगी सुविधा

लखनऊ: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश (UP) में नगर विकास विभाग के अंतर्गत नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा संचालित सिटी बसों में महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा आठ अगस्त की सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12:00 बजे तक लागू रहेगी। 

एक सहयात्री को भी मिलेगा नि:शुल्क यात्रा का लाभ 

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के त्योहार को और अधिक उत्साहपूर्ण और समावेशी बनाना है। विगत वर्षों में यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन महिलाओं तक सीमित थी, लेकिन इस वर्ष इसे तीन दिनों तक विस्तारित किया गया है। साथ ही, इस बार पहली बार महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। यह कदम खासकर उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगा, जो इस पर्व पर अपने प्रियजनों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं।       

रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक विशेष बनाएगा

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का यह निर्णय न केवल रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक विशेष बनाएगा, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा महिलाओं और उनके सहयात्रियों को त्योहार के दौरान अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए प्रोत्साहित करेगी।” 

बस ऑपरेटरों को दिए गए खास निर्देश 

इस योजना के तहत नगरीय परिवहन निदेशालय ने सभी संबंधित बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अवधि के दौरान निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। यह सुविधा प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालित सिटी बसों पर लागू होगी, जिससे महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी 

योगी कौन सा धर्म है?

डेविड लोरेन्ज़न के अनुसार, हिंदू धर्म के जिन धार्मिक समूहों ने भारत पर मुस्लिम विजय के बाद उत्पीड़न का विरोध करने के लिए सैन्यीकरण किया और हथियार उठाए, वे नाथ या कनफटा योगियों में प्रकट हुए, जिन्हें अक्सर केवल योगी या जोगी कहा जाता है।

योगी सीएम का असली नाम क्या है?

योगी आदित्यनाथ (जन्म: अजय मोहन सिंह बिष्ट; 5 जून 1972) एक भारतीय हिन्दू साधु और राजनीतिज्ञ हैं।

Read more : National : बांग्लादेश अब भारत में फैलाना चाहता है आतंकी गतिविधियां

    Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

    Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

    6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

    6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

    National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

    National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

    Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

    Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

    पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

    पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

    Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

    Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

    दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

    दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

    इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

    इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

    UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

    UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

    Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

    Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

    भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

    भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

    एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

    एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

    📢 For Advertisement Booking: 98481 12870