Yoga For Fertility: फर्टिलिटी की समस्या को कम करने में प्रभावी तरीका हो सकता है योगासन

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

कंसीव करने में होगी आसानी

योगासन न सिर्फ हमारी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि ये हमारी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का हल भी करते हैं। वर्तमान समय में फर्टिलिटी एक बड़ी समस्या है। खास बात यह है कि महिला और पुरुषों दोनों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इस समस्या से प्रभावित हैं, तो इससे कपल के मां-बाप बनने के सपने में दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि फर्टिलिटी की समस्या को कम करने में योग सुरक्षित और प्रभावी तरीका हो सकता है। आज हम कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानेंगे जो महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं।

योगासन

असरदार हैं ये योगासन

बालासन

फर्टिलिटी की समस्या को हल करने के लिए बालासन का अभ्यास करना चाहिए। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से हमारे शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ता है और शरीर को लाभ मिलता है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। वहीं पीठ, घुटनों, कूल्हों और जांघों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।

सेतुबंधासन

इस आसन का अभ्यास करने से फर्टिलिटी में सुधार होता है। वहीं यह प्रजनन अंगों में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और फर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। सेतुबंधासन का अभ्यास करने से डिप्रेशन, तनाव और थकान आदि के लक्षणों को भी कम करता है।

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के साथ फर्टिलिटी में भी सुधार हो सकता है। साथ ही यह स्ट्रेस को मैनेज करने में काफी प्रभावी होता है। यह योगासन महिला और पुरुष को बांझपन की समस्या से छुटकारा दिलाने वाला है।

बटरफ्लाई योगासन

बटरफ्लाई आसन भी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से प्रसव के दौरान होने वाला दर्द भी कम होता है और शरीर में भी लचीलापन आता है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।