Surat : टिंडर पर दिल दे बैठा युवक, महिला ने होटल बुलाया और किया कांड

Read Time:  1 min
टिंडर
टिंडर
FONT SIZE
GET APP

सूरत में टिंडर ऐप पर महिला के दोस्ती करना एक युवक को भारी पड़ गया. महिला ने खुद को सुपारी कारोबारी बताकर युवक को अपने जाल में फंसा लिया. महिला ने युवक को होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके करीब 8.95 लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गई. घटना जिले के पाल थाने क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरत में टिंडर, शाहपोर के चिंतामणि जैन (Chintamani Jain) देरासर के सामने रहने वाले 39 वर्षीय प्रशांतभाई शशिकांतभाई शाह शेयर बाजार और प्रॉपर्टी डीलिंग काम करते है. कुछ समय पहले डेटिंग ऐप टिंडर पर उनकी मुलाकात सारिका गुप्ता नाम की एक महिला से हुई थी।

दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान महिला ने खुद को सुपारी के व्यापार से जुड़ा बताया और कहा कि वह अक्सर व्यापारिक काम से सूरत आती रहती है।

होटल में बुलाकर रची साजिश

महिला ने सूरत पहुंचने के बाद पालनपुर कैनाल रोड स्थित एक होटल (hotel) में कमरा लिया और प्रशांतभाई को मिलने बुलाया. शुरुआती दो दिन तक मुलाकात टलती रही, लेकिन बाद में दोनों की मुलाकात तय हुई. प्रशांतभाई खाना लेकर होटल पहुंचे. इस दौरान महिला ने कहा कि अन्य व्यापारी आने में देर करेंगे, तब तक दोनों साथ खाना खा लेते हैं।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

पीड़ित के मुताबिक, खाना खाते समय महिला ने कहा कि उसके परिवार का वीडियो कॉल आ रहा है और प्रशांतभाई को कुछ देर के लिए बाथरूम में जाने को कहा.इसी दौरान उसने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. बाद में महिला ने यह कहते हुए खाना नहीं खाया कि उसे भूख नहीं है, जबकि युवक को खाना खाने के लिए कहा।

अन्य पढ़े: National- तनाव के बीच भारत-पाक वार्ता, कतर में ट्रैक-2 बातचीत से नई उम्मीद

खाना खाने के बाद बेहोश हो गया युवक

बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे खाना खाने के बाद युवक बेहोश हो गया और उसे करीब 14 घंटे बाद अगले दिन सुबह 4 बजे होश आया. होश में आने पर उसने देखा कि महिला होटल से फरार हो चुकी थी और उसके शरीर पर पहने सोने की चेन और दो अंगूठियां गायब थीं. चोरी गए गहनों की कीमत करीब 8.95 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रशांतभाई ने पाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और डेटिंग ऐप पर महिला की प्रोफाइल की जांच कर रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।