తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News  USA : अलास्का के दक्षिण-पूर्व में नया द्वीप उभरा, नासा ने साझा की तस्वीर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News  USA : अलास्का के दक्षिण-पूर्व में नया द्वीप उभरा, नासा ने साझा की तस्वीर

अलास्का,। अलास्का के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक नया द्वीप पैदा हो गया है। नासा के सैटेलाइट (Satelite) लैंडसैट 9 की अगस्त 2025 की तस्वीरों से इसका पता चला कि अलसेक ग्लेशियर के पिघलने से एक छोटा पहाड़ द्वीप बन गया। यह ग्लेशियर के पतले होने और पीछे हटने का स्पष्ट उदाहरण है।

अलसेक ग्लेशियर और प्रो नॉब

अलास्का का ग्लेशियर बे नेशनल पार्क (National Park) में अलसेक ग्लेशियर एक बड़ा बर्फ का मैदान था। यह ग्लेशियर प्रो नॉब नामक एक छोटे पहाड़ को घेर रखा था, जिसका क्षेत्रफल करीब 2 वर्ग मील (5 वर्ग किलोमीटर) है। दशकों से पिघल रहे इस ग्लेशियर के दो हिस्से अब पूरी तरह अलग हो गए। नासा की तस्वीरों से साफ होता है कि 13 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच ग्लेशियर का बर्फीला संपर्क टूट गया।

प्रो नॉब का इतिहास

प्रो नॉब का नाम ग्लेशियोलॉजिस्ट ऑस्टिन पोस्ट (Austin Post) ने रखा था, क्योंकि यह जहाज के आगे के हिस्से (प्रो) जैसा दिखता है। 1960 में पोस्ट ने इसकी हवाई तस्वीरें ली थीं। उन्होंने और उनके साथी मॉरी पेल्टो ने अनुमान लगाया था कि 2020 तक ग्लेशियर पहाड़ से अलग हो जाएगा, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त समय लग गया। अब वहां अलसेक झील नामक एक बड़ा मीठे पानी का तालाब बन गया है।

तेजी से बदलता अलास्का

अलास्का के दक्षिण-पूर्वी तटीय मैदानों में बर्फ तेजी से पानी में बदल रही है। नासा की साइंस राइटर लिंडसे डोएरमैन ने कहा कि अलास्का में पानी बर्फ की जगह ले रहा है। ग्लेशियर पिघलकर प्रो-ग्लेशियल झीलें बना रहे हैं और प्रो नॉब ऐसी ही एक झील में उभरा द्वीप है।

ग्लोबल वॉर्मिंग का असर

20वीं सदी की शुरुआत में अलसेक ग्लेशियर, अलसेक झील के पार और गेटवे नॉब (3 मील पश्चिम) तक फैला था। लेकिन ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण अब ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे नए भू-आकृतिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं

NASA के मालिक का नाम क्या है?

नासा का मालिक कौन है? नासा संयुक्त राज्य अमेरिका की कार्यपालिका के अधीन एक स्वतंत्र नागरिक अंतरिक्ष एजेंसी है।

NASA का पूरा अर्थ क्या है?

नासा का पूरा नाम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन है। नासा की स्थापना 1 अक्टूबर, 1958 को संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार के एक अंग के रूप में हुई थी।

Read More :

Breaking News: Israel: लेजर आयरन बीम तैयार, रक्षा में नया युग

Breaking News: Israel: लेजर आयरन बीम तैयार, रक्षा में नया युग

Hindi News: हर साल 40 हजार मौतें और 2 करोड़ नई गन: अमेरिका में गन कल्चर की जड़ें और चुनौतियां

Hindi News: हर साल 40 हजार मौतें और 2 करोड़ नई गन: अमेरिका में गन कल्चर की जड़ें और चुनौतियां

Breaking News NATO: सऊदी-पाकिस्तान का ‘नाटो जैसा’ रक्षा समझौता

Breaking News NATO: सऊदी-पाकिस्तान का ‘नाटो जैसा’ रक्षा समझौता

Breaking News: Egyptian: मिस्र के म्यूजियम से पुराना ब्रेसलेट गायब

Breaking News: Egyptian: मिस्र के म्यूजियम से पुराना ब्रेसलेट गायब

Hindi News: पाक आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए सैनिकों को आतंकियों के जनाजे में भेजा; जैश कमांडर

Hindi News: पाक आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए सैनिकों को आतंकियों के जनाजे में भेजा; जैश कमांडर

Hindi News: सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौता: क्या अब भारत के खिलाफ युद्ध में सऊदी भी उतरेगा?

Hindi News: सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौता: क्या अब भारत के खिलाफ युद्ध में सऊदी भी उतरेगा?

Breaking News Gold: समुद्र में छिपा खरबों डॉलर का सोना

Breaking News Gold: समुद्र में छिपा खरबों डॉलर का सोना

Breaking News Britain: पत्नी मेलानिया संग ट्रम्प की ब्रिटेन यात्रा

Breaking News Britain: पत्नी मेलानिया संग ट्रम्प की ब्रिटेन यात्रा

Latest Hindi News : भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम में ट्रंप की कोई भूमिका नहीं: इशाक डार

Latest Hindi News : भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम में ट्रंप की कोई भूमिका नहीं: इशाक डार

Latest Hindi News : आस्ट्रेलिया में कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगेगा बैन

Latest Hindi News : आस्ट्रेलिया में कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगेगा बैन

Breaking News Russia: रूस-बेलारूस युद्धाभ्यास में भारत की भागीदारी

Breaking News Russia: रूस-बेलारूस युद्धाभ्यास में भारत की भागीदारी

Breaking News Khalistan: भारतीय वाणिज्य दूतावास पर कब्जे की धमकी

Breaking News Khalistan: भारतीय वाणिज्य दूतावास पर कब्जे की धमकी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870